By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नौ माह पहले ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी, मौत 
Share
Notification Show More
Latest News
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
उत्तराखंड
हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले
क्राइम
अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
उत्तराखंड
14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > नौ माह पहले ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी, मौत 
क्राइम

नौ माह पहले ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी, मौत 

Web Editor
Last updated: 2025/10/22 at 4:57 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun: Woman Dies After Doctors Leave Gauze in Abdomen During Surgery, Nursing Home Suspended

देहरादून, 22 अक्टूबर 2025 : राजधानी देहरादून में निजी नर्सिंग सेंटर की लापरवाही से महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौ माह पहले डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी, जिससे संक्रमण फैल गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस आधार पर नर्सिंग सेंटर का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, मृतका ने इसी वर्ष 29 जनवरी को उक्त नर्सिंग सेंटर में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के चार दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद महिला को लगातार पेट दर्द रहने लगा। परिजनों का कहना है कि कई बार डॉक्टरों से परामर्श लेने के बावजूद सही इलाज नहीं किया गया। करीब 20 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा भर्ती कराया गया, जहां से उसे ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान पेट में पट्टी छूट जाने से संक्रमण फैल गया था। उपचार के बावजूद महिला की मौत हो गई। इस खुलासे के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

You Might Also Like

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

दून में सरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Web Editor October 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में दिवाली पर पांच साल में पहली बार  बेहतर रही हवा 
Next Article गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड February 13, 2026
उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
उत्तराखंड February 13, 2026
हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले
क्राइम February 13, 2026
अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
उत्तराखंड February 12, 2026

Recent Posts

  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
  • उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
  • हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले
  • अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
  • 14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,969)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,886)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,378)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,239)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,176)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?