By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गढ़वाल में सबसे ज्यादा आक्रामक हैं भालु
Share
Notification Show More
Latest News
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गढ़वाल में सबसे ज्यादा आक्रामक हैं भालु
उत्तराखंड

गढ़वाल में सबसे ज्यादा आक्रामक हैं भालु

Web Editor
Last updated: 2025/11/25 at 6:33 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Rising Bear Attacks in Garhwal: 58 Injured, 5 Dead in Uttarakhand This Year

देहरादून, 26 नवंबर 2025। राज्य में गुलदार के हमलों के बीच भालुओं ने भी अपने खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात इतने चिंताजनक हो चुके हैं कि पूरे उत्तराखंड में जानवरों से सबसे ज्यादा खतरा अब भालुओं से देखने को मिल रहा है। वन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इस वर्ष जनवरी से अब तक भालू के हमलों में 69 लोग घायल हुए और पांच लोगों की जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 58 घायलों और सभी मौतों के मामले सिर्फ गढ़वाल मंडल से सामने आए हैं। कुमाऊं में भालू हमलों के केवल 11 मामले दर्ज हुए हैं।

गढ़वाल क्षेत्र में चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग ज़िले इस खतरे के बड़े केंद्र बन गए हैं। चमोली में 22, पौड़ी में 18 और रुद्रप्रयाग में 14 लोग भालुओं की हिंसा का शिकार हुए हैं। भोजन की तलाश में गांवों की ओर भटकते भालू अचानक घरों और खेतों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही गांवों में भय का माहौल छा जाता है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि गढ़वाल में क्विक रिस्पांस टीमों की अतिरिक्त तैनाती, गश्त बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज करने के उपाय किए जा रहे हैं।

प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने कहा कि कैमरा ट्रैप और पगमार्क के जरिए भालू गतिविधि वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग प्रतिदिन अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेज रहा है।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या तात्कालिक नहीं, बल्कि लंबे समय से बढ़ती जा रही है। यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं ढूंढ़ा गया, तो आने वाले दिनों में भालुओं का खतरा और भी भयावह रूप ले सकता है। वहीं, ग्रामीणों की उम्मीद सरकार से है कि जल्द से जल्द उन्हें इस डर से राहत मिले।


 ज़िले बने हॉटस्पॉट

  • चमोली : 22 घायल
  • पौड़ी गढ़वाल : 18 घायल
  • रुद्रप्रयाग : 14 घायल

 

You Might Also Like

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

TAGGED: Bear attacks are increasing rapidly in Garhwal, Uttarakhand, with 58 injuries and 5 deaths reported in 2025. Authorities deploy quick response teams and boost surveillance to control the growing wildlife threat.
Web Editor November 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत
Next Article उत्तराखंड में शराब महंगी, शौकिनों को बड़ा झटका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड September 15, 2026
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड September 14, 2026
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड September 13, 2026
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड September 13, 2026

Recent Posts

  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
  • प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
  • अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
  • स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
  • युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,456)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,351)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,915)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,761)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,736)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?