By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री झण्डे जी महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, दूनवासी बढ़ा रहे मेले की रौनक
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री झण्डे जी महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, दूनवासी बढ़ा रहे मेले की रौनक
उत्तराखंड

श्री झण्डे जी महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, दूनवासी बढ़ा रहे मेले की रौनक

Web Editor
Last updated: 2026/03/15 at 4:12 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Devotees Flock to Shri Jhande Ji Mela at Darbar Sahib in Dehradun


देहरादून, 15 March 2026। श्री दरबार साहिब परिसर में 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों पूरे शबाब पर है। देश-विदेश से आई संगतें झण्डे जी के आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब देहरादून और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु आस्था के साथ श्री झण्डे जी और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
15 मार्च को पहला रविवार होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अवकाश का दिन होने से सुबह से ही दरबार साहिब परिसर और मेला स्थल पर चहल-पहल बनी रही। शनिवार को भी दून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और अपनी मनौतियां मांगीं।
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया और मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
महोत्सव के अवसर पर लगा विशाल बाजार भी इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगी दुकानों, खिलौनों, मिठाइयों और पारंपरिक सामान की खरीदारी करते हुए लोग मेले का आनंद ले रहे हैं।
मेले में लगे झूले और अन्य मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा है। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ जाती है तथा श्रद्धालु दर्शन के साथ मेले की चहल-पहल का आनंद लेते नजर आते हैं।

You Might Also Like

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी

विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

TAGGED: Large number of devotees from Dehradun and nearby areas are visiting Darbar Sahib to offer prayers at the historic Shri Jhande Ji Mela. The fair is witnessing heavy footfall, vibrant markets and festive celebrations.
Web Editor March 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के छह शहरों में नदी और शहरी विकास साथ-साथ
Next Article उत्तराखंड को मिलेंगी 137 इलेक्ट्रिक बसें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड May 5, 2026
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड May 5, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड May 4, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,150)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,534)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,416)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,309)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?