By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड

वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती

Web Editor
Last updated: 2026/05/22 at 4:59 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 22 May 2026। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि अतिरिक्त मानव संसाधन मिलने से जंगलों में निगरानी मजबूत होगी और आग की घटनाओं पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में जंगलों में लगने वाली आग प्रदेश के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। वनाग्नि से न केवल बहुमूल्य वन संपदा और जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है, बल्कि पर्यावरण संतुलन और वन्यजीवों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाग्नि रोकथाम के लिए शीतलखेत मॉडल को राज्यभर में लागू किया जाए।
इस मॉडल के तहत जंगलों की फायर लाइन के आसपास छोटी-छोटी तलैया और जल स्रोत विकसित किए जाएंगे, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके और आग को फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी उपायों के साथ जनसहभागिता भी वनाग्नि नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोग जंगलों में आग लगने के कारणों और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक हो सकें।
मुख्यमंत्री ने ग्राम समितियों और वन पंचायतों को नियमानुसार आवश्यक बजट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर वन संरक्षण गतिविधियों को मजबूती मिल सके। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील वन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और आग बुझाने में लगे कर्मचारियों को आधुनिक उपकरण, सुरक्षा सामग्री तथा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
सरकार के इस फैसले को वनाग्नि नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में जंगलों को आग की घटनाओं से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

TAGGED: Uttarakhand to Recruit 1000 Forest Guards on CM Dhami’s Directions
Web Editor May 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर
Next Article देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड July 25, 2026
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश July 25, 2026

Recent Posts

  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
  • बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,438)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,296)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,798)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,739)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,532)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?