By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड
उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
उत्तराखंड
दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

Web Editor
Last updated: 2026/05/29 at 4:52 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

 

100 से अधिक स्कूलों के लिए चल रही चयन प्रक्रिया, परीक्षा के दिन ही परिणाम और साक्षात्कार की व्यवस्था

Dehradun,  29 may 2026। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) एजुकेशन मिशन द्वारा आयोजित मेगा शिक्षक भर्ती अभियान उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर बनकर उभरा है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित चार दिवसीय चयन प्रक्रिया में हजारों अभ्यर्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। 26 मई से शुरू हुई यह भर्ती प्रक्रिया 29 मई तक एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर में आयोजित की जा रही है।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित तालाब शाखा इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का केंद्र बनी हुई है। भर्ती प्रक्रिया में प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल हो रहे हैं, जबकि पूरे अभियान के दौरान लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है। पहले दिन सुबह सात बजे से ही विद्यालय परिसर में युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।
मिशन ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह योग्यता आधारित और पारदर्शी बनाया है। चयन के लिए 80 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 20 अंकों का साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा के माध्यम से विषय ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा रहा है।
इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार और परिणाम घोषित करने की व्यवस्था की गई है। मिशन की इस त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया की अभ्यर्थियों ने सराहना करते हुए इसे रोजगार चयन का प्रभावी मॉडल बताया है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे युवा इस चयन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण चयन सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों को भी प्रक्रिया से जोड़ा गया है।
परीक्षा आयोजन समिति के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे मामलों की विशेषज्ञ समिति द्वारा ऑन-कैमरा समीक्षा की जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह मेगा शिक्षक भर्ती अभियान न केवल शिक्षा संस्थानों को योग्य शिक्षक उपलब्ध कराएगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए बेहतर भविष्य के नए द्वार भी खोलेगा।

You Might Also Like

केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क

MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’

दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य

कर्णप्रयाग में जंगल की आग में जिंदा जली महिला, दो सप्ताह में दूसरी मौत से दहशत

TAGGED: 500 Aspirants, SGRR Education Mission Mega Teacher Recruitment 2026 Attracts 5
Web Editor May 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
Next Article MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड May 29, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड May 29, 2026
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड May 29, 2026
उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
उत्तराखंड May 29, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
  • MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
  • उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
  • दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,212)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,074)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,578)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,474)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,346)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?