By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान
Share
Notification Show More
Latest News
राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड
मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली
उत्तराखंड
पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान
उत्तराखंड
एक क्लिक में 9.74 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई नशा मुक्ति और वरिष्ठ सम्मान की शपथ
उत्तराखंड
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली नई रफ्तार, जून तक सभी लंबित कार्य पूरे करने का लक्ष्य
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान
उत्तराखंड

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान

Web Editor
Last updated: 2026/06/04 at 3:24 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 04 june 2026। स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तराखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर चार महत्वपूर्ण श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की जन-केंद्रित नीतियों, प्रभावी क्रियान्वयन और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में योजना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड को चार पुरस्कारों से सम्मानित किया। राज्य की ओर से यह सम्मान जी. एस. बुदियाल ने ग्रहण किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व तथा मुख्य सचिव आनन्द बर्धन और प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने कम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड को सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन, सर्वाधिक रूफटॉप सोलर संस्थापन, सर्वाधिक डिस्कॉम निरीक्षण और सर्वाधिक विक्रेता पंजीकरण जैसी चार प्रमुख श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए। यह उपलब्धि दर्शाती है कि राज्य में पीएम सूर्य घर योजना को तेजी और पारदर्शिता के साथ लागू किया गया है।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया गया, डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाया गया तथा आवेदन से लेकर निरीक्षण, नेट मीटरिंग और सोलर संयंत्र स्थापना तक की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाया गया। इसका परिणाम यह रहा कि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना से जुड़कर अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए।
योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आ रही है। साथ ही स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती मिल रही है।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उत्तराखंड में सौर ऊर्जा क्रांति की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रमाण है। राज्य सरकार और यूपीसीएल भविष्य में भी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़कर उत्तराखंड को देश के अग्रणी सौर ऊर्जा राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव के साथ-साथ सतत विकास और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

You Might Also Like

राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली

एक क्लिक में 9.74 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई नशा मुक्ति और वरिष्ठ सम्मान की शपथ

आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली नई रफ्तार, जून तक सभी लंबित कार्य पूरे करने का लक्ष्य

बढ़ती भीड़ के बीच अलर्ट मोड में सरकार, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की खुद निगरानी कर रहे धामी

Web Editor June 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक क्लिक में 9.74 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई नशा मुक्ति और वरिष्ठ सम्मान की शपथ
Next Article मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड June 4, 2026
मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली
उत्तराखंड June 4, 2026
पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान
उत्तराखंड June 4, 2026
एक क्लिक में 9.74 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई नशा मुक्ति और वरिष्ठ सम्मान की शपथ
उत्तराखंड June 4, 2026

Recent Posts

  • राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
  • मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली
  • पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान
  • एक क्लिक में 9.74 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई नशा मुक्ति और वरिष्ठ सम्मान की शपथ
  • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली नई रफ्तार, जून तक सभी लंबित कार्य पूरे करने का लक्ष्य

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,229)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,090)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,592)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,499)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,359)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?