By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली
उत्तराखंड

मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली

Web Editor
Last updated: 2026/06/04 at 3:33 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 04 june 2026। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया। कम दृश्यता के चलते उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा के लिए उड़ान नहीं भर सका और उन्हें पंतनगर एयरपोर्ट से ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी विशेष विमान से पंतनगर पहुंचे थे। वहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने जाना था। हालांकि उड़ान के दौरान भीमताल क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया और दृश्यता काफी कम हो गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगे ले जाने के बजाय वापस लौटने का फैसला किया।
बताया गया कि मौसम में सुधार की उम्मीद में कुछ समय तक इंतजार भी किया गया, लेकिन हालात अनुकूल नहीं हो सके। इसके बाद सुरक्षा कारणों से अल्मोड़ा दौरा निरस्त कर दिया गया।
राहुल गांधी ने बाद में एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होंने दोबारा उड़ान भरने की संभावना पर पायलट से चर्चा की थी, लेकिन खराब मौसम और सुरक्षा जोखिमों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने जनसभा में पहुंचे लोगों से खेद जताते हुए जल्द उत्तराखंड आकर मुलाकात करने का भरोसा भी दिलाया।
कांग्रेस संगठन ने इस जनसभा को लेकर व्यापक तैयारियां की थीं। पार्टी के लिए यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा था। सुबह से ही सिमकनी मैदान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और कार्यक्रम के संचालन में जुटे रहे।
दूर-दराज़ जिलों से पहुंचे थे समर्थक
जनसभा में अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। राहुल गांधी भले ही कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के मोबाइल फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया। उनके संदेश को सुनकर कार्यकर्ताओं ने उत्साह बनाए रखा।
समर्थकों में दिखी निराशा
राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाने से समर्थकों में मायूसी जरूर देखने को मिली। कई लोग सुबह से ही उनकी एक झलक पाने और प्रत्यक्ष संबोधन सुनने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। हालांकि मोबाइल के माध्यम से मिले संदेश ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखा, लेकिन कांग्रेस जिस भव्य चुनावी शुरुआत की उम्मीद कर रही थी, उस पर मौसम भारी पड़ गया।

You Might Also Like

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

TAGGED: Rahul Gandhi Almora Rally Cancelled Due to Bad Weather, Returns from Pantnagar
Web Editor June 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान
Next Article राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,243)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,106)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,605)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,512)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,367)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?