By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
Share
Notification Show More
Latest News
मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद
उत्तराखंड
विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
उत्तराखंड
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड

शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत

Web Editor
Last updated: 2026/06/18 at 5:32 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 19 june 2026। उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश के सबसे साक्षर राज्यों की श्रेणी में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंचने के बाद राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मानकों के अनुरूप पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य हासिल किया है। सरकार का कहना है कि यह सफलता केवल सरकारी प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय समुदायों और आम नागरिकों की सहभागिता का भी प्रतिफल है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य ने साक्षरता से जुड़े सभी निर्धारित मानकों को पूरा कर लिया है। इसके तहत 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के अधिकांश नागरिक पढ़ने, लिखने और सामान्य गणना करने में सक्षम हैं। साथ ही डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को भी बढ़ावा दिया गया है, जिससे लोग आधुनिक जीवन की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।
राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में स्कूल शिक्षा को मजबूत बनाने, ड्रॉपआउट दर कम करने, वयस्क शिक्षा कार्यक्रमों को गति देने और दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए। पर्वतीय क्षेत्रों में भी शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को प्रोत्साहित करने का सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
सरकार का मानना है कि पूर्ण साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल रूप से सशक्त बनाना भी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा को कौशल विकास, रोजगार और तकनीकी दक्षता से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि राज्य के मानव संसाधन विकास, रोजगार क्षमता और सामाजिक प्रगति को नई गति देगी। आने वाले वर्षों में उत्तराखंड शिक्षा की गुणवत्ता और कौशल विकास के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

You Might Also Like

मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद

विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा

मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

Web Editor June 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
Next Article 50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद
उत्तराखंड August 5, 2026
विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
उत्तराखंड August 5, 2026
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड August 5, 2026
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड August 5, 2026

Recent Posts

  • मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद
  • विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
  • SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
  • मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,758)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,609)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,104)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,031)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,832)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?