By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
Share
Notification Show More
Latest News
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड

मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें

Web Editor
Last updated: 2026/08/05 at 10:55 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 05 August 2026। उत्तराखंड के दो प्रमुख पर्यटन शहर मसूरी और नैनीताल में जल्द ही बिजली की ओवरहेड लाइनों की जगह अंडरग्राउंड विद्युत लाइनें बिछाने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ऊर्जा विभाग को दोनों शहरों के लिए अंडरग्राउंड विद्युत लाइन परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के साथ-साथ पर्यटन शहरों की सुंदरता को भी बेहतर करना है।

बुधवार को सचिवालय में बाह्य सहायतित परियोजनाओं (Externally Aided Projects) की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग को मसूरी और नैनीताल के लिए अंडरग्राउंड बिजली लाइन परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

वर्तमान में दोनों पर्यटन नगरों में अधिकांश बिजली लाइनें खंभों के माध्यम से ऊपर से गुजरती हैं। मानसून के दौरान तेज बारिश, आंधी, भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। कई बार तार टूटने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। अंडरग्राउंड केबल बिछने के बाद ऐसी समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों के अनुसार अंडरग्राउंड विद्युत प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बिजली की लाइनें मौसम के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित रहती हैं। तेज हवा, बर्फबारी, पेड़ों की टहनियां या भूस्खलन जैसी घटनाओं से बिजली व्यवस्था कम प्रभावित होती है। इससे बार-बार होने वाली बिजली कटौती घटेगी और मरम्मत पर होने वाला खर्च भी कम होगा। साथ ही सड़कों और बाजारों में बिजली के तारों का जाल खत्म होने से शहरों का सौंदर्य भी निखरेगा, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

बैठक में मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक या अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से वित्तीय सहायता मिल रही है, उनकी नियमित निगरानी की जाए और समय पर पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार मैनपावर और मशीनरी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट समय पर संबंधित एजेंसियों और भारत सरकार को भेजी जाए।

इसके अलावा मुख्य सचिव ने उत्तराखंड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) स्थापित करने, तकनीकी शिक्षा संस्थानों की आधारभूत संरचना मजबूत करने, नदी पुनर्जीवन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी नई बाह्य सहायतित परियोजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की गति बढ़ाने के साथ उनकी गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

You Might Also Like

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

TAGGED: Mussoorie and Nainital Underground Power Line Project Gets Push in Uttarakhand
Web Editor August 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
Next Article SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड September 15, 2026
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड September 14, 2026
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड September 13, 2026
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड September 13, 2026

Recent Posts

  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
  • प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
  • अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
  • स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
  • युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,438)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,327)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,884)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,740)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,718)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?