Dehradun, 05 August 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।




