By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
Share
Notification Show More
Latest News
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा

Web Editor
Last updated: 2026/08/05 at 11:05 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 05 August 2026। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 24 लाख नोटिसों में से लगभग 19 लाख नोटिस (77 प्रतिशत) बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के नोटिस चरण में सुनवाई की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 93 हजार से अधिक, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 1.39 लाख और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 40 हजार से अधिक आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-7 के सभी मामलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) स्तर पर सत्यापन के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को एसआईआर की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। एक मतदाता अधिकतम पांच मामलों में दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। यदि इससे अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित ईआरओ स्वयं जांच कर निर्णय लेंगे। वहीं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म जमा कर सकते हैं। पुनरीक्षण अवधि में 30 से अधिक फॉर्म जमा होने पर भी ईआरओ स्तर पर विस्तृत जांच की जाएगी।

डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सामान्य विसंगतियों वाले नोटिसों का निस्तारण बीएलओ स्तर पर ही दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कर दिया जाए, ताकि मतदाताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो पाई है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए और ईआरओ तथा एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधियों ने भी एसआईआर अभियान को लेकर अपने सुझाव दिए। निर्वाचन विभाग का कहना है कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

You Might Also Like

मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश

मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट

TAGGED: 77% Distribution Completed, Uttarakhand SIR: Notices Delivered to 19 Lakh Voters
Web Editor August 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड August 5, 2026
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड August 5, 2026
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड August 4, 2026
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड August 4, 2026

Recent Posts

  • SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
  • मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
  • नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
  • मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,737)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,604)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,081)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,021)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,822)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?