By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड

परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

Web Editor
Last updated: 2026/07/26 at 4:38 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 26 july 2026। कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार ने सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि अब परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वीरता और बलिदान की परंपरा वाले उत्तराखंड में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
रविवार को देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का स्वर्णिम अध्याय है। दुर्गम पहाड़ियों और विपरीत परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और तिरंगे की आन-बान-शान को अक्षुण्ण रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वीरभूमि के रूप में देशभर में विशेष पहचान मिली है। राज्य के हजारों युवा आज भी सेना में सेवा देकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक कल्याण को भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
शहीद परिवारों के लिए बढ़ाई गई आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिक परिवारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि पहले 10 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जा चुका है। इसके अलावा विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों को मिलने वाली एकमुश्त और वार्षिक सहायता राशि में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।
अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवामुक्त अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने की दिशा में बढ़ रहा है, जहां ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से अग्निवीरों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और अन्य सरकारी सेवाओं में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाओं, होमस्टे योजना तथा सीमांत क्षेत्रों में विशेष सहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान तथा कल्याण के लिए भविष्य में भी इसी तरह ठोस कदम उठाती रहेगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

TAGGED: CM Dhami Announces on Kargil Vijay Diwas, Param Vir Chakra Awardees to Get Rs 2 Crore Grant
Web Editor July 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
Next Article उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड July 26, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,454)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,317)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,819)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,749)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,554)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?