By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी
उत्तराखंड
स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया
उत्तराखंड
सीमा विवाद सुलझाने को भारत-नेपाल में फिर मंथन, ऐतिहासिक नक्शों से तलाशेंगे समाधान
उत्तराखंड
देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 
उत्तराखंड देश-विदेश
उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी
उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/08/20 at 4:29 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 20 august 2026। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खासकर पहाड़ी जिलों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सकों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जिला चिकित्सालय चंपावत में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया। चंपावत जिले में पहली बार शुरू हुई इस सुविधा से गंभीर और आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों को आवश्यक रक्त घटक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे इलाज के लिए अन्य जिलों पर निर्भरता कम होगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले कुमाऊं मंडल के जिला चिकित्सालयों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में उपलब्ध थी।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय चंपावत में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। करीब 11.71 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग, डायग्नोस्टिक विंग और ऑपरेशन थिएटर का निर्माण भी जारी है।

गंभीर मरीजों को मिलेगा समय पर उपचार

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने से गंभीर मरीजों को जरूरत के मुताबिक रक्त घटक समय पर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे रक्त संबंधी जरूरतों के लिए मरीजों और उनके परिजनों को दूसरे जिलों की ओर जाने की परेशानी कम होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें आम लोगों के लिए सुलभ और जन-केंद्रित बनाना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत को स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

You Might Also Like

स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया

सीमा विवाद सुलझाने को भारत-नेपाल में फिर मंथन, ऐतिहासिक नक्शों से तलाशेंगे समाधान

देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 

उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प

मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश

TAGGED: Champawat Gets Blood Component Separation Unit | CM Dhami
Web Editor August 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी
उत्तराखंड August 20, 2026
स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया
उत्तराखंड August 20, 2026
सीमा विवाद सुलझाने को भारत-नेपाल में फिर मंथन, ऐतिहासिक नक्शों से तलाशेंगे समाधान
उत्तराखंड August 20, 2026
देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 
उत्तराखंड देश-विदेश August 20, 2026

Recent Posts

  • स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी
  • स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया
  • सीमा विवाद सुलझाने को भारत-नेपाल में फिर मंथन, ऐतिहासिक नक्शों से तलाशेंगे समाधान
  • देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 
  • उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,025)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,888)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,391)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,286)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,088)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?