By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया
Share
Notification Show More
Latest News
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया
उत्तराखंड

स्कूल जाने की राह बनी जान का जोखिम, तीन साल से टूटी पुलिया

Web Editor
Last updated: 2026/08/20 at 4:24 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Pauri, 20 august 2026। भविष्य संवारने के लिए रोज स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की राह इन दिनों उनके लिए खतरे का सबब बनी हुई है। विकासखंड जयहरीखाल के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज थल्दा जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बिसगढ़ी गदेरे को पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। गदेरे पर बनी डाट पुलिया करीब तीन साल से क्षतिग्रस्त है। बरसात में पानी का बहाव बढ़ते ही यहां से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है।

बिसगढ़ी गदेरे की डाट पुलिया जून 2023 में क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर किसी तरह पुलिया को आवाजाही के लायक बनाया। हालांकि, वर्ष 2024 में हुई तेज बारिश और भारी जलप्रवाह ने पुलिया को फिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद से अब तक सुरक्षित आवाजाही के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं बन सकी है।

बारिश में बढ़ जाता है खतरा

गदेरे में पानी कम होने पर विद्यार्थी पत्थरों और असमतल रास्ते से होकर किसी तरह स्कूल पहुंच जाते हैं। लेकिन बारिश के दौरान पहाड़ों से अचानक पानी आने पर स्थिति खतरनाक हो जाती है। तेज बहाव, फिसलन और पत्थरों के बीच से होकर गुजरना विद्यार्थियों के लिए दुर्घटना का जोखिम बढ़ा देता है। छोटे बच्चों को लेकर अभिभावकों की चिंता और बढ़ जाती है।

विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी इसी असुरक्षित रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए स्कूल भेजा जा रहा है, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता ही उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान

विद्यालय प्रशासन ने पुलिया की समस्या को लेकर शिक्षा विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार जानकारी दी। प्रधानाचार्य दीप्तेश सहगल के अनुसार, पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल समेत पंचायत के जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद अभी तक पुलिया के स्थायी निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय तत्काल सुरक्षित पुलिया का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करने से पहले उनकी स्कूल तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है।

You Might Also Like

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत

चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

TAGGED: Broken Bridge Puts Students’ Safety at Risk in Thalda
Web Editor August 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीमा विवाद सुलझाने को भारत-नेपाल में फिर मंथन, ऐतिहासिक नक्शों से तलाशेंगे समाधान
Next Article स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड November 19, 2026
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड November 19, 2026
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026

Recent Posts

  • चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
  • चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
  • देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,690)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,470)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,887)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,355)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,936)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?