By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
Share
Notification Show More
Latest News
चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड
पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
उत्तराखंड
शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद
उत्तराखंड
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
उत्तराखंड

पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी

Web Editor
Last updated: 2026/09/12 at 4:15 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

Dehradun, 12 September 2026। बढ़ते पर्यटन और चारधाम यात्रा के दबाव से पहाड़ों में सड़कों पर बढ़ रही पार्किंग और जाम की समस्या से निपटने के लिए उत्तराखंड में पार्किंग ढांचे को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। सीमित जमीन में अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए बहुमंजिला और ऑटोमेटेड पार्किंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। आवास विभाग ने पिछले चार वर्षों में प्रदेश के 10 पर्वतीय जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाओं का निर्माण पूरा कर 4202 वाहनों की क्षमता विकसित की है। इससे पर्यटन और तीर्थस्थलों पर सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इन परियोजनाओं में सामान्य सरफेस पार्किंग के साथ मल्टीलेवल और ऑटोमेटेड पार्किंग भी शामिल हैं। पहाड़ी शहरों में जमीन की उपलब्धता सीमित होने के कारण बहुमंजिला पार्किंग को महत्वपूर्ण विकल्प माना जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा में सर्वाधिक 1087 वाहनों, नैनीताल में 679, चंपावत में 600 और उत्तरकाशी में 477 वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 309, रुद्रप्रयाग में 304, पौड़ी में 256, चमोली में 201, टिहरी में 163 और बागेश्वर में 126 वाहनों की क्षमता तैयार हुई है।

नैनीताल और कैंची धाम में बड़ी परियोजनाएं

पार्किंग सुविधाओं के विस्तार का काम प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर भी जारी है। नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में करीब 700 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग निर्माणाधीन है। वहीं कैंची धाम में 500 से अधिक वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग तैयार की जा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर पर्यटन सीजन और यात्रा के दौरान इन क्षेत्रों में वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

पार्किंग सुविधाओं पर सरकार का जोर

सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के क्रम में प्रदेश में पार्किंग सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। पर्वतीय जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी होने से पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश-दुनिया के पर्यटकों और श्रद्धालुओं का पसंदीदा गंतव्य बन गया है। पिछले वर्ष छह करोड़ से अधिक लोग प्रदेश में पहुंचे। इसे देखते हुए यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों और चारधाम यात्रा मार्गों पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

You Might Also Like

चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा

शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी

TAGGED: Uttarakhand Automated Parking Projects to Ease Traffic Jams
Web Editor September 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद
Next Article चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड September 12, 2026
पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
उत्तराखंड September 12, 2026
शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद
उत्तराखंड September 12, 2026
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड September 11, 2026

Recent Posts

  • चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
  • पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
  • शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद
  • कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,351)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,239)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,781)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,645)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,399)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?