By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
Share
Notification Show More
Latest News
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड
चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड
पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड

चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा

Web Editor
Last updated: 2026/09/12 at 4:23 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 12 September2026। चीन सीमा से जुड़े पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में बारिश और सैलाब ने एक बार फिर सड़क संपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी तोड़ दी है। धारचूला के पास कुलागाड़ नाले पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से तैयार किया गया नया बेली ब्रिज बीती रात करीब 10 बजे अचानक आए तेज सैलाब में बह गया। पुल के बहने से लिपुलेख, तवाघाट, चौदांस, दारमा, जुम्मा, खेला और पांग्ला क्षेत्र का धारचूला से संपर्क पूरी तरह कट गया है। चीन सीमा की ओर जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल टूटने से सीमांत क्षेत्र में आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बताया गया कि रात करीब 10 बजे कुलागाड़ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने लगा। गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते सैलाब ने नए बेली ब्रिज को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो में पुल का नामोनिशान तक नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि पानी पुराने पुल के मलबे को भी बहा ले गया। पुल के लोहे के गार्डर तक मौके पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

एक सप्ताह पहले ही तैयार हुआ था पुल

सबसे गंभीर स्थिति यह है कि बीआरओ ने महज एक सप्ताह पहले पांच सितंबर को अथक प्रयासों के बाद इस नए बेली ब्रिज को तैयार किया था। इतने कम समय में पुल के बह जाने से सीमांत क्षेत्र में सड़क संपर्क की मजबूती और कुलागाड़ में बार-बार आने वाले सैलाब के खतरे पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण धर्म सिंह धामी, जोगा सिंह, महेश वर्मा, पवन सिंह धामी और नन्दन सिंह धामी के अनुसार वर्ष 2013 से अब तक कुलागाड़ में पांच पुल आपदा की भेंट चढ़ चुके हैं। नया बेली ब्रिज इस क्रम में छठा पुल है, जो तेज बहाव में बह गया।

आदि कैलाश यात्रा पर भी संकट

15 सितंबर से आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण प्रस्तावित है। ऐसे में पुल टूटने से प्रशासन और बीआरओ की चुनौती बढ़ गई है। एसडीएम धारचूला ने रात करीब 11 बजे बीआरओ और एसएचजी से पुष्टि के बाद पुल बहने की जानकारी दी। राजस्व विभाग की टीम को स्थिति का जायजा लेने और जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।

You Might Also Like

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी

शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद

TAGGED: China Border Bailey Bridge Washed Away in Pithoragarh
Web Editor September 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
Next Article युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड September 13, 2026
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड September 13, 2026
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड September 13, 2026
चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड September 12, 2026

Recent Posts

  • अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
  • स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
  • युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
  • चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
  • पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,364)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,252)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,801)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,658)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,411)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?