By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
Share
Notification Show More
Latest News
नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड
दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
उत्तराखंड
पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
उत्तराखंड
गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड
पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड

नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

Web Editor
Last updated: 2026/10/05 at 4:37 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 05october 2026 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर श्रमदान किया। उन्होंने खुद सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान या दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में सफाई करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नियमित सफाई जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता को स्थायी रूप दिया जा सकता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

धामी ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और सेवा की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, जनप्रतिनिधि, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

You Might Also Like

दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम

पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी

गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा

पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश

समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

TAGGED: Heli Ambulance, Uttarakhand Birth Waiting Homes for Pregnant Women
Web Editor October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड October 5, 2026
दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
उत्तराखंड October 5, 2026
पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
उत्तराखंड October 5, 2026
गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड October 4, 2026

Recent Posts

  • नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
  • दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
  • पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
  • गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
  • पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,533)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,455)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,011)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,845)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,802)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?