By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
Share
Notification Show More
Latest News
नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड
दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
उत्तराखंड
पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
उत्तराखंड
गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड
पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
उत्तराखंड

दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम

Web Editor
Last updated: 2026/10/05 at 4:21 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 05 October 2026। उत्तराखंड के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार बर्थ वेटिंग होम की व्यवस्था कर रही है। इसके तहत प्रसव की संभावित तिथि से पहले महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों के नजदीक ठहरने की सुविधा मिलेगी। आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेली एंबुलेंस की मदद भी ली जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दुर्गम इलाकों में गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती रहती है। विशेषकर सड़क और परिवहन सुविधाओं की कमी वाले क्षेत्रों में प्रसव के दौरान जोखिम बढ़ जाता है। बर्थ वेटिंग होम की व्यवस्था से ऐसी महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य सुविधाओं के करीब लाया जा सकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई। उन्होंने 10 महिलाओं को पौष्टिक आहार किट और 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की। इसके अलावा पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना और महालक्ष्मी किट जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका केवल पोषण सामग्री वितरित करने तक सीमित नहीं है। ये केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला तैयार करते हैं। सरकार आंगनबाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी

गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा

पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश

समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

TAGGED: Heli Ambulance, Uttarakhand Birth Waiting Homes for Pregnant Women
Web Editor October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
Next Article नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड October 5, 2026
दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
उत्तराखंड October 5, 2026
पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
उत्तराखंड October 5, 2026
गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड October 4, 2026

Recent Posts

  • नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
  • दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम
  • पहाड़ के 2000 कुक्कुट पालकों को फीड पर मिलेगी सब्सिडी दो करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी
  • गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
  • पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,532)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,455)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,011)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,845)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,801)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?