By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ यात्रा से पहले श्रमिकों का सत्‍यापन, अब तक 900 का सत्‍यापन
Share
Notification Show More
Latest News
सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड
अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > केदारनाथ यात्रा से पहले श्रमिकों का सत्‍यापन, अब तक 900 का सत्‍यापन
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा से पहले श्रमिकों का सत्‍यापन, अब तक 900 का सत्‍यापन

Web Editor
Last updated: 2023/04/11 at 10:07 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रया्ग की पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि बाहरी व्यक्तियों एवं मजदूरों के सत्यापन को प्राथमिकता से किया जाये। विशेषकर सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम जा रहे मजदूरों के सत्यापन किया जाये। सत्यापन सम्बन्धी कार्यवाही गम्भीरता से करने व सभी का विवरण सही ढंग से अंकित किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उनके द्वारा सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड द्वारा तैयार किये गये सत्यापन रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया। माह अप्रैल की पहली तारीख से अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से कुल 980 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है।
अवैध शराब की तस्करी एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों पर अपेक्षित कार्यवाही न होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की गयी व पुनः निर्देश दिये गये कि शराब तस्करी, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। साथ ही नशे के अन्य कारोबारों पर भी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस के स्तर से जहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार किया जाना है वहीं यात्रा की आड़ में कुत्सित कृत्य करने वाले, धाम की मर्यादा भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि आगामी यात्रा से पूर्व सभी कार्मिकों को पहले चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, आगामी दिवसों में पुलिस कार्मिकों की तैनाती विषयक आदेश जारी कर सभी की ब्रीफिंग भी की जायेगी, तत्पश्चात कार्मिकों को उनके ड्यूटी प्वाइन्टों हेतु रवाना किया जायेगा। उनके द्वारा कपाट खुलने से पूर्व श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर पुलिस कार्मिकों के आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखे जाने एवं टैण्ट इत्यादि लगाये जाने हेतु स्थान चयनित किये जाने तथा अन्य किसी आवश्यकताओं के सम्बन्ध में धरातल पर पहुंचकर जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी एवं प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिये गये। इस वर्ष की यात्राकाल में नियुक्त होने वाले पुलिस कार्मिकों को क्या करना है और क्या नहीं करना है की जानकारी सम्बन्धी निर्देशिका तैयार किये जाने, यात्रियों की जानकारी हेतु पम्पलेट तैयार करने व जनपद के प्रवेश द्वार सहित मुख्य-मुख्य स्थानों पर यात्रा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी प्रदान करने विषयक विभिन्न भाषाओं सम्बन्धी होर्डिंग्स, ट्रैफिक हट्स, साईनेज व होर्डिंग्स आगामी 20 तारीख से पहले लगवाये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी

अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी

भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

TAGGED: uttrakhand char dhnam
Web Editor April 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पाकिस्तानी श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन कर आरती में हुए शामिल, वतन वापसी आज
Next Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षा समारोह में 5386 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्रियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड November 13, 2026
अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड November 13, 2026
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड November 12, 2026

Recent Posts

  • सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
  • अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
  • भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
  • भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,644)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,394)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,817)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,319)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,898)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?