By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड
गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
देश-विदेश
केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
उत्तराखंड
दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान
उत्तराखंड
अर्श से फर्श और दीवार से थाली तक, जनगणना में झलकेगी जीवनशैली
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित
स्पोर्ट्स

एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित

Web Editor
Last updated: 2024/02/27 at 11:33 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2024 का दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल मंे जगह पक्की की।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआरयू, डाॅ कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स, डाॅ दिव्या जुयाल एवम् डाॅ मालविका कांडपाल ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल आॅफ फार्मेसी बनाम स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के बीच खेला गया। फार्मेसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रनांे का विजयी लक्ष्य रखा। अनिरूद्ध सिंह और आर्यन ने सर्वाधिक 28 एवम् 25 रनों का योगदान दिया। एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के राहुल राणा ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की टीम 9वें ओवर में 67 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। अर्जुन ने सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया। फार्मेसी के आयूष, अनस, ने 2-2 विकेट चटकाए। फार्मसी ने अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरा क्रिकेट मुकाबला स्कूल आॅफ योगिक साइंस एवम् स्कूल आॅफ एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। एप्लाइड साइंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। कपिल ने 11 गेंदों पर 29 रन व प्रियांशू ने 20 रन की पारी खेली। योगिक सांइस की ओर से देवराज ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में योगिक साइंस के उत्तम ने 8 गेदों पर आतिशी 22 रन बनाए। साहिल ने 11 गेदों पर 16 रन और देवराज ने 8 गेदों पर 15 रनों का महत्वपूर्णं योगदान दिया। योगिक साइंस ने 8.3 ओवरों में विजयी लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। एप्लाइड साइंसेज़ की ओर से मोहित और प्रियांशू ने 2-2 विकेट चटकाए।
कबड्डी बालक वर्ग में स्कूल आॅफ मैनेजमेंट ने स्कूल आॅफ फार्मेसी को 32-24 से शिकस्त दी। स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ ने स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 35-32 से पराजित किया। लाइफ साइंसेज़ की टीम ने स्कूल आॅफ नर्सिंग को 32-20से हराया।

वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 15-2, 15-4 से, स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 15-6, 15-3 एवम् स्कूल आॅफ मैनेजमंेट एण्ड कामर्स स्टडीज ने स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज को 15-4,15-9 ने पराजित किया।

बैडमिंटन बालिका वर्ग में स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंस की अनूमेंहा जोशी ने 2-0, डबल्स मुकाबले में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 2-0, स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी ने मैनेजमेंट को 2-1 और मैनेजमेंट की टीम ने डबल मुकाबले में कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। शतरंज मुकाबले में सचिन एवम् आदित्य ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कैरम युगल वर्ग में शिवम रावत, दीक्षा, सुप्रिया अव्वल रहे। इस अवसर पर डाॅ वैभव शर्मा, डाॅ मनीश मिश्रा, डाॅ मनीष देव, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ सौरभ गुलेरी, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ जे.डी.मक्कड, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ पंकज चमोली, डॉ दीपक सोम, डॉ आनंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: cricket match
Web Editor February 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन की बैठक
Next Article सीबीआई ने सीजीएसटी अधीक्षक को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकडा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड April 10, 2026
गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
देश-विदेश April 9, 2026
केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
उत्तराखंड April 9, 2026
दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान
उत्तराखंड April 9, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
  • गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
  • केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
  • दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान
  • अर्श से फर्श और दीवार से थाली तक, जनगणना में झलकेगी जीवनशैली

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,095)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,986)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,488)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,367)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,277)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?