By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पति का शव देख नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > पति का शव देख नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान
देश-विदेश

पति का शव देख नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान

Web Editor
Last updated: 2024/02/28 at 7:43 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

गाजियाबाद : पति का शव देख पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और खुद भी सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला के पति अभिषेक की सोमवार को चिड़ियाघर में हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि अभिषेक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। स्वजन ने बताया कि दोनों के अटूट प्रेम को देखते हुए तीन माह पहले ही दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह कराया गया था। इसके बाद से दोनों बेहद खुश थे, लेकिन तीन महीने बाद ही यह खुशियां मातम में बदल गईं।

मूलरूप से हरिद्वार के इकबालपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक अहिलवाली वैशाली सेक्टर तीन के एलकान अपार्टमेंट में पत्नी अंजलि, पिता जसपाल, मां मधु और बहन गुड़िया के साथ रहते थे। अभिषेक एक एनजीओ में काम करते थे। अभिषेक के फुफेरे भाई संजीव ने बताया कि सोमवार को अभिषेक पत्नी अंजलि और बहन गुड़िया के साथ दिल्ली स्थित चिड़ियाघर गए थे। वहां अचानक उनके सीने में दर्द उठा तो उन्हें फोन किया। सभी लोग अभिषेक को खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।

अंजलि और गुड़िया उसकी तबीयत को लेकर काफी परेशान हो रही थीं तो उन्हें घर भेज दिया। शाम करीब छह बजे अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रात करीब 10 बजे स्वजन शव लेकर घर पहुंचे। शव देखकर अंजलि स्तब्ध रह गई। कुछ देर शव के पास बैठी रही। उसके बाद अचानक उठी और सातवीं मंजिल की बालकनी में रखी कुर्सी पर चढ़कर नीचे कूद गई। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

संजीव ने बताया कि डाक्टरों का कहना था कि अभिषेक की मौत हार्ट अटैक से मौत हुई। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की पत्नी की मौत हुई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

संजीव ने बताया कि पिछले साल 23 नवंबर दोनों की शादी हुई थी। अभिषेक पूरी तरह से स्वस्थ थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अंजलि और गुड़िया बेहद परेशान हो गई थीं। अंजलि बार-बार डाक्टर से बोल रही थीं कि अभिषेक को बचा लीजिए उन्हें कुछ हो गया तो वह भी जान दे देंगी।

You Might Also Like

पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, केंद्र का बड़ा फैसला

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र

एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 

बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप

हिमालय की हरियाली में आ रहे बदलाव ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, उपग्रह अध्ययन से मिले अहम संकेत

TAGGED: new married commit sucide
Web Editor February 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीबीआई ने सीजीएसटी अधीक्षक को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकडा
Next Article त्‍यूणी क्षेत्र में खाई में गिरी अल्‍टो, पांच की मौके पर ही मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
  • चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,068)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,966)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,464)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,332)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,251)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?