By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कोकीन तस्‍करी में शामिल थी स्‍कूूल टीचर
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > कोकीन तस्‍करी में शामिल थी स्‍कूूल टीचर
क्राइम

कोकीन तस्‍करी में शामिल थी स्‍कूूल टीचर

Web Editor
Last updated: 2024/03/13 at 2:50 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: एक नामी स्कूल की टीचर रही 25 साल की महिला कोकीन तस्करी कर रही थी। वह मादक पदार्थों की सप्लाई दून के शिक्षण संस्थानों के छात्रों और बड़ी पार्टियों में कर रही थी। उसके तार अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह ‘कोबरा’ की एक विदेशी महिला पैडलर से जुड़े थे। इस गिरोह के लिए वह कमीशन लेकर अपने पति के साथ नशे का अवैध धंधा चला रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन तथा 63 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए पुलिस दिन-रात अभियान चला रही है। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत भी संपूर्ण जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान थाना राजपुर पुलिस ने दिनांक 12.03.2024 को पैसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग की शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित महिला टीचर व उसके पति को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/ 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी अजय सिंह, इस कार्रवाई में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह की पैडलर व उसके साथियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आई टीचर की नशा तस्करी की कहानी
पूछताछ में अभियुक्ता SANYU DIANAH (सान्यू डियाना) ने बताया गया कि वह युगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमांड के हिसाब से दिल्ली से कोकीन को देश के अलग-2 हिस्सों में अपने एजेंट्स व पैडलर्स को सप्लाई किया जाता है। देहरादून में भी अभियुक्ता की डिमांड पर अभियुक्त सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकीन सप्लाई करने आई थी।

दूसरी तरफ गिरफ्तार अन्य अभियुक्त सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया गया कि वह वर्तमान में एक निजी कंपनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगह से अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोकीन मंगवाता है। जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बड़ी-बड़ी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है। चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिए कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।

2-सारथी साहनी, पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।

3-रितिका साहनी पत्नी, सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।

यह की गई बरामदगी
1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रुपये )
2- 63500 रुपये नगद
3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4- फाबियो कार संख्या: यूके-07-एक्स-0707

You Might Also Like

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

लिव-इन पार्टनर की हत्या मे आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

TAGGED: school teacher in drugs
Web Editor March 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री का बाजपुर में रोड शो, उमडा जनसैलाब
Next Article साढे तीन लाख निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
  • चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,067)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,966)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,463)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,332)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,251)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?