By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मतदान के बाद होटल और रेस्‍तरां गए तो मिल सकती है 20 फीसद की छूट, होटल एसोसिएशन का प्रस्‍ताव
Share
Notification Show More
Latest News
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड
चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मतदान के बाद होटल और रेस्‍तरां गए तो मिल सकती है 20 फीसद की छूट, होटल एसोसिएशन का प्रस्‍ताव
उत्तराखंड

मतदान के बाद होटल और रेस्‍तरां गए तो मिल सकती है 20 फीसद की छूट, होटल एसोसिएशन का प्रस्‍ताव

Web Editor
Last updated: 2024/04/07 at 1:24 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उत्तराखण्ड के होटल एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और आम जनता को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा मतदान के पश्चात 20 अप्रैल को जितने भी ग्राहक होटल और रेस्टोरेंट में प्रवेश करेंगे, उनको 20 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रस्ताव सामने रखा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उनके साथ वार्ता की जायेगी, जो पैरामीटर्स होंगे उसके पश्चात होटल एसोसिएशन द्वारा इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से जारी की जायेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी कार्मिकों, पुलिस जवानों, पीआरडी स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थिति में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान कहीं से रेस्क्यू करने की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए राज्य में 02 हेलीकॉप्टर तैनात किये जायेंगे। मतदान दलों के प्रस्थान से लेकर मतदान दलों की वापसी तक ये हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति में इनका प्रयोग किया जा सकता है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक ड्राई डे घोषित किया गया है। मतगणना के दिवस भी ड्राई डे घोषित किया गया है। इसके लिए ड्राई डे से संबंधित अधिसूचना जारी की जा चुकी है। उत्तराखण्ड राज्य में और उत्तराखण्ड से लगे हुए उत्तर प्रदेश के उन जनपदों में जहां पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होने वाला है, उन क्षेत्रों में 17 अप्रैल 2024 को सांय 05 बजे से लेकर 19 अप्रैल 2024 को सांय 06 बजे तक ड्राई डे प्रभावी रहेगा। 07 मई 2024 को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में मतदान के दृष्टिगत 05 मई सांय 06 बजे से 07 मई को सायं 06 बजे तक बरेली से लगे हुए राज्य के उधमसिंह नगर क्षेत्र में ड्राई डे प्रभावी रहेगा। हरियाणा राज्य में 25 मई 2024 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत 23 मई सांय 06 बजे से 25 मई 2024 को सायं 06 बजे तक और हिमाचल प्रदेश में 01 जून 2024 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत 30 मई सांय 06 बजे से 01 जून 2024 को सांय 06 बजे तक इन राज्यों से लगे देहरादून के क्षेत्र में ड्राई डे प्रभावी रहेगा। अन्य राज्यों में विभिन्न चरणों में होने वाले मतदान के दौरान उनकी सीमा से उत्तराखण्ड के जो जनपद लगे हैं, उन जनपदों की 03 किमी की परिधि के भीतर ही ड्राई डे प्रभावी होगा।

You Might Also Like

चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत

आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 

उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

TAGGED: general election
Web Editor April 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विचारों को बदलने के लिए शिक्षा एक प्रभावशाली माध्यमः डाॅ. संजय
Next Article चुनाव के दौरान मार्ग में सर्राफा व्‍यापारियों को नहीं होगी अनावश्‍यक परेशानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड March 26, 2026
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड March 26, 2026
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड March 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड March 25, 2026

Recent Posts

  • चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
  • आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
  • उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
  • चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,062)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,963)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,324)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,246)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?