By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में वार्ता के बाद ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड
उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
उत्तराखंड
दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में वार्ता के बाद ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर
उत्तराखंड

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में वार्ता के बाद ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर

Web Editor
Last updated: 2024/05/22 at 1:19 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में पीजी डाॅक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। बुधवार को डाॅक्टरों एवम् एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन के बीच सौहार्दपूर्णं वार्ता हुई। सफल वार्ता के बाद डाॅक्टर अपनी अपनी ड्यूटी पर वापिस लौट आए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल काॅलेज परिसर एवम् अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन पर पहले ही रोक के आदेश जारी हो गए थे।

बुधवार को पीजी डाॅक्टरों और एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन के बीच सीधी वार्ता हुई। डाॅक्टरों ने अपने काम से जुड़े कुछ बिन्दु सामने रखे। उन सभी बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन ने सकारात्मकतापूर्वक पीजी डाॅक्टरों की बातों को सुना और मामले को सुलझा दिया। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल काॅलेज की बीच वार्ता सफल रही। डाॅक्टरों ने भी सफल वार्ता के क्रम में अपनी ड्यूटी पर वापिस आने का फैसला किया।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम् जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई है। काॅलेज की ओर से दिए गए पत्र में डाॅ देवेश गर्ग के सभी फोनों के फोन डिटेल्स, व्हाट्सअप काॅलिंग एवम् चैट्स रिकाॅर्ड की जाॅच की मांग की है। इसके अलावा डाॅ देवेश के सभी परिवारजनों, बैचमेट्स के मोबाइल काॅल डिटेल, व्हाट्सअप काॅल डिटेल्स, मैसेज व फेसबुक इंस्टाग्राम रिकाॅर्ड्स की जाॅच की भी मांग की है। डाॅ देवेश गर्ग के फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी कई सुराग सामने आ सकते हैं। मेडिकल काॅलेज ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि काॅलेज पुलिस जाॅच में हर तरह का सहयोग कर रहा है। इस प्रकरण पर हर एंगल से जाॅच होनी चाहिए व वास्तविकता सामने आनी चाहिए।

डाॅ दिव्या के मोबाइल काॅल से आया नया मोड
डाॅ देवेश गर्ग के इमरजेंसी में लाने के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में 9999321190 मोबाइल नम्बर से एक फोन आया था। अपना परिचय बताते हुए महिला ने स्वयं को राजस्थान के किसी मेडिकल काॅलेज में पीजी डाॅक्टर बताया और डाॅ देवेश गर्ग के स्वास्थ्य के बारे मेें जानकारी मांगी। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने सभी तथ्यों को सन्दर्भित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में हर कोण से मामले की विस्तृत जाॅच की मांग की है।

काॅलेज की जाॅच कमेटी करेगी विस्तृत जाॅच
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ पूर्व में ही एक अंतरिम जाॅच कमेटी का गठन कर चुकी है। जाॅच कमेटी मेडिकल छात्र की आत्महत्या से जुड़े हर बिन्दु पर विस्तृत जाॅच करेगी व रिपोर्ट तैयार करेगी। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस को जाॅच में हर तरीके का सहयोग दिया जाएगा। उधर पुलिस डाॅक्टर देवेश की आत्महत्या प्रकरण की जाॅच कर रही है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पार्थ जुयाल, ऋषभ रावत
और चन्दन नेगी के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने पार्थ जुयाल, चन्दन नेगी और ऋषभ रावत व अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की है। छात्र संघ के नाम पर ये तीनों श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान को काफी समय से टारगेट कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में कुछ समय पूर्व हुए धरना प्रदर्शन में इन तीनों पर रंगदारी व पैसा वसूली का नामजद मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को भी ये तीनों जबरन मेडिकल काॅलेज में घुस गए और धरना प्रदर्शन किया और कुलपति के विरूद्ध अशोभनीय नारेबाजी की। कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए इन्होंने काॅलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ये तीनों कुलपति डाॅ यशबीर दीवान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। यह असामाजिक तत्व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहले भी माहौल खराब करने में संलिप्त रहे हैं। पुलिस इन लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इधर डाॅक्टरों ने घटनाक्रम को अपना आंतरिक मामला बताते हुए इन असामाजिक तत्वों को मेडिकल काॅलेज परिसर से चलता कर दिया।

You Might Also Like

केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क

MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’

दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य

TAGGED: Doctors returned to duty after talks at SGRR Medical College
Web Editor May 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वामी राम हिमालयन विश्विद्यालय जौलीग्रांट व बीसीआईएल के बीच एमओयू
Next Article गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या तीन लाख पार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड May 29, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड May 29, 2026
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड May 29, 2026
उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
उत्तराखंड May 29, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
  • MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
  • उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
  • दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,212)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,074)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,578)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,474)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,346)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?