By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों को पीसीआई की मान्यता
Share
Notification Show More
Latest News
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों को पीसीआई की मान्यता
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों को पीसीआई की मान्यता

Web Editor
Last updated: 2024/06/06 at 4:41 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मंे संचालित फार्मेसियों को ट्रेनिंग देने के लिए फार्मेसी काउंसिल आॅफ इण्डिया (पीसीआई) की मान्यता मिल गई है। उत्तराखण्ड के डी.फार्म कोर्स के छात्र-छात्राएं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों से ट्रेनिंग ले पाएंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड का एकमात्र अस्पताल है जिसे फार्मेसी काउंसिल आॅफ इण्डिया (पी.सी.आई) के द्वारा ट्रेनिंग प्रदान करने की मान्यता प्रदान की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ फार्मास्यूटिकल आॅफ साइंसेज़ की पूरी टीम को बधाई दी। काबिलेगौर है कि नियमानुसार फार्मास्यूटिक्स विषय के डी.फार्म कोर्से को पूरा करने के लिए 500 घण्टे (3 महीने) की ट्रेनिंग अनिवार्य है। पीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर में ही डी.फार्म कोर्स के छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। अब तक राजकीय दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल सहित केवल सरकारी अस्पतालों की डिस्पैंसरी में ही ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध थी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य का पहला प्राईवेट अस्पताल है जिसकी डिस्पैंसरियों में डी.फार्म कोर्से के छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग पूरी कर सकते हैं। डी.फार्म. कोर्स पूरा करने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा पास करने के साथ साथ मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग करना भी अनिवार्य है। उसके बाद ही अभ्यर्थी को राज्य फार्मेसी काउंसिल मंे पंजीकरण मिलता है। पीसीआई ने हर तिमाही के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को 240 सीटों की अनुमति प्रदान है। इस प्रकार से हर साल डी.फार्म कोर्से के 960 छात्र-छात्राएं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रेनिंग ले पाएंगे।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय स्कूल आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंस की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि पीसीआई कड़े मानकों पर मूल्यांकन एवम् परीक्षण करने के बाद ही किसी सेंटर को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में अनुमति प्रदान करती है। पीसीआई के द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.), एनएबीएच की मान्यताओं सहित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित गाइडलाइनों का कड़ाई से मूल्यांकन एवम् परीक्षण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संचालित डिस्पैंसरियों को हर कसौटी पर खरा पाने के बाद ही पीसीआई ने अस्पताल की डिस्पैंसरियों को ट्रेनिंग के लिए अनुमति प्रदान की है।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: PCI recognition to the pharmacies of Shri Mahant Indiresh Hospital
Web Editor June 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सहस्र ताल हादसा : 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले बर्फीले तूफान की चपेट में आया था ट्रेकिंग दल
Next Article आन लाइन पंजीकरण के बिना उत्‍तराखंड बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएंगे छात्र छात्राएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड May 1, 2026
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,137)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,020)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,530)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,409)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,305)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?