By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश में नौकरशाही में बडा फेरबदल
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
उत्तराखंड
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश में नौकरशाही में बडा फेरबदल
उत्तराखंड

प्रदेश में नौकरशाही में बडा फेरबदल

Web Editor
Last updated: 2024/07/03 at 3:05 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने एक साथ 15 आइएएस अधिकारियों, 01 आईएफस और 01 आइटीएस अधिकारी की जिम्मेदारी में अहम बदलाव कर दिए। जिसमें सबसे बड़ा फेरबदल आवास विभाग में नजर आ रहा है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस लेने के साथ ही उनसे आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी भी हटा दी है। इसके साथ ही सचिव आवास एसएन पांडे को भी हटाया गया है। आवास विभाग की जिम्मेदारी अब इस विभाग के पुराने विशेषज्ञ और गूढ़ अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को दी गई है।

उन्हें सचिव आवास के साथ ही आयुक्त आवास के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना व मुख्य प्रशासक उडा भी बनाया गया है। ख़ास बात यह भी कि उनसे कोई विभाग वापस भी नहीं लिया गया है। इस लिहाज से देखें तो सुंदरम हैवीवेट हो गए हैं। कुछ दिन पहले शहरी विकास एवंआवास विभाग से ही संबंधित प्रदेश के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक एसएम श्रीवास्तव को अचानक रविवार की छुट्टी के दिन हटा दिया था। इस कार्रवाई के बाद आवास विभाग में किए गए फेरबदल काफी मायने रखते हैं।

उत्तराखंड शासन ने एक और अहम बदलाव करते हुए सचिव दिलीप जावलकर से गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी वापस लेते हुए दोबारा यह जिम्मा सचिव शैलेश बगोली को दे दिया है। आवास विभाग के साथ ही इसके दूसरे पहलू शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से वापस ले ली है। यह जिम्मा अब सचिव नितेश झा को दिया गया है। इसके अलावा सहकारिता और तकनीकी शिक्षा जैसे विभागों में भी अहम बदलाव किए गए हैं। शीर्ष नौकरशाही के इस बदलाव के पीछे सीएम धामी की दूरगामी सोच भी सामने आ रही है। साथ ही यह संदेश भी दिया जा रहा है कि परफॉर्मेंस का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सभी 17 अफसरों के कार्यभार में बदलाव की जानकारी खबर के साथ दी गई सूची से प्राप्त की जा सकती है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना

हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल

TAGGED: Major reshuffle in bureaucracy in the state
Web Editor July 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next Article परिजनों ने किया अंतिम संस्‍कार, दो माह बाद नोएडा में जिंदा मिली महिला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड May 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
उत्तराखंड May 2, 2026
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,138)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,020)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,531)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,411)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,305)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?