By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्‍यमंत्री बोले, सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का हो चिन्हीकरण
Share
Notification Show More
Latest News
नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू
उत्तराखंड
उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्‍यमंत्री बोले, सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का हो चिन्हीकरण
उत्तराखंड

मुख्‍यमंत्री बोले, सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का हो चिन्हीकरण

Web Editor
Last updated: 2023/06/09 at 3:54 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रदेश हित को ध्यान में रखा जाये। उन्होंने प्रदेश में सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर इससे जुड़े किसानों की समस्याओं को त्वरित ढंग से समाधान किये जाने के साथ ही विषय विशेषज्ञों के साथ विभागीय टीम गठित कर इस संबंध में जमीनी जरूरतों का समाधान करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बैठकों को मात्र कोरम पूरा करने का माध्यम नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने का माध्यम बनाये जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने 15 दिन के बाद इस संबंध में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सेब की खेती एवं कीवी मिशन की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमाचल की भांति हमारे प्रदेश का किसान भी सेब एवं कीवी उत्पादन में अग्रणी बने तथा उनकी आर्थिकी बढ़े, इसके लिये प्रदेश में सेब उत्पादक क्षेत्रों के चिन्हीकरण, भूमि की उत्पादन क्षमता अच्छी किस्म की पौधों की किसानों तक उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि हमारा किसान रोजगार देने वाला भी बने, इस दिशा में कारगर ढंग से कार्य होना चाहिये। उन्होंने इसके लिये किसानों को प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें जागरूक करने पर भी ध्यान देने को कहा तथा उत्पादों के बेहतर विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2030 तक बागवानी क्षेत्र में 3 हजार करोड़ की आय का लक्ष्य तो रखा है लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये वर्षवार उत्पादन क्षमता के निर्धारण पर हमें ध्यान देना होगा। उन्होंने बागवानी क्षेत्र में कल्स्टर आधारित एप्रोच पर भी ध्यान देने पर बल दिया तथा सेब एवं कीवी उत्पादन क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि हमें प्रदेश में नई कार्य संस्कृति के साथ कार्य करना होगा। हमारे प्रयासों से राज्य को कितना लाभ मिल रहा है अधिकारी इसका भी आकलन करें। योजनाओं को शीघ्रता से जमीन पर उतारने के लिये सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टि के मंत्र को ध्यान में रखा जाना चाहिये। कार्यों को लटकाने पर नहीं उन पर शीघ्रता से निर्णय लेकर आगे बढ़ने की दिशा में काय होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास की योजनाओं के लिये धन की कमी नहीं होने दी जायेगी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान श्री एच.एस. बवेजा के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन

एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण

उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

TAGGED: apple and kivi production
Web Editor June 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रूडकी में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में सीएम ने की तीन घोषणाएं
Next Article पौडी जिले के रिखणीखाल में 70 साल के मनवर नेे दो गुलदारों को दी मात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू
उत्तराखंड July 16, 2026
उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड July 15, 2026
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड July 15, 2026
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड July 14, 2026

Recent Posts

  • नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू
  • उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
  • एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,314)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,173)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,663)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,620)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,427)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?