By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा
उत्तराखंड

उधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा

Web Editor
Last updated: 2023/07/31 at 10:47 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

रूद्रपुर : कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार पहुॅचकर जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि धनराशि का सदुपयोग करते हुए योजनाएं समय से कराना सुनिश्चित करें और योजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी दशा में समझोता नहीं किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी बड़ी योजनाएं हैं, उन्हें राज्य योजना में शामिल करने हेतु शासन में प्रस्ताव भेजा जाये।

उन्होंने नलकूप विभाग को विकासखण्ड रूद्रपुर की सिसेया, गदरपुर की तिलपुरी, सितारगंज की गिधौर नलकूप निर्माण योजना को राज्य योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी विशेषकर, जल संस्थान, पेयजल निगम, लोनिवि, शहरी एवं पंचायतीराज विभाग आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि ताकि नई सड़कों को पाइप लाइन आदि डालने के लिए खोदने की नोबत न आये और सड़क निर्माण से पहले ही खुदाई से सम्बन्धित कार्य सम्पन्न हो जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता की आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी होती है, इसलिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए योजनाऐं तैयार की जायें। उन्होंने पूरी जानकारियों एवं तैयारियों के साथ आगामी बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।

उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी के रिक्त पद को भरने के लिए शासन में पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने आपदा से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि काशीपुर तथा बाजपुर क्षेत्र में आपदा से सम्बन्धित कार्य तेजी से किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिऐ कल्याणी नदी क्षेत्र का पूर्व में हुए सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने आपदा राहत हेतु वितरित धनराशि, किये जा रहे एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जिला योजना की प्रथम किस्त में 2090.53 लाख रूपये की धनराशि सम्बन्धित विभागों को अवमुक्त की जा चुकी है। राज्य सैक्टर में 15873.17 लाख रूपये की धनराशि तथा केन्द्र सैक्टर में 32936.26 लाख रूपए की धनराशि शासन स्तर से अवमुक्त की जा चुकी है। उन्होंने नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउण्ड में कूड़ा निस्ताररण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा तथा मेयर रामपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक से पूर्व जनपद प्रभारी मंत्री ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मेयर रामपाल सिंह, विधायक शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी सहित जिला योजना समिति के सदस्य व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

TAGGED: ministers reached
Web Editor July 31, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सहसपुर में किया वृद्ध अन्न भंडारण गृह का भूमि पूजन
Next Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,278)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,139)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,635)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,558)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?