बागेश्वर : बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में पनपतिया के पास एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार सभी तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
हादसा मंगलवार को हुआ। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ टीम को स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया उक्त बोलेरो पिकअप वाहन (UK02CA0842), कपकोट से पनपतिया मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी मोके पर मृत्यु हो गयी थी।
मृतको का विवरण :-
1. श्री बलराम पुत्र किशन उम्र 45 वर्ष, निवासी- तल्ला सुपी, बागेश्वर।
2. श्री महेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी- तलाई, बागेश्वर।
3. श्री संजय पुत्र हुकुम राम उम्र 35 वर्ष, निवासी- रिखाडी, बागेश्वर।
