By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नशे की जड़ पर उत्तरकाशी पुलिस का कड़ा प्रहार
Share
Notification Show More
Latest News
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नशे की जड़ पर उत्तरकाशी पुलिस का कड़ा प्रहार
उत्तराखंड

नशे की जड़ पर उत्तरकाशी पुलिस का कड़ा प्रहार

Web Editor
Last updated: 2023/10/01 at 10:04 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

उत्‍तरकाशी : पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी समाज व युवा पीढी में बढ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, अवैध नशे का खात्मा करने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के अंतर्गत उनके द्वारा उत्तरकाशी जनपद में नशे के विरुद्ध जंग “उदयन” छेड़ी हुयी है, जिसमें उत्तरकाशी पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुये युवकों को चिन्हित कर उनकी कांउसलिंग करवाकर जीवन की मुख्य धारा में जोडने की कोशिश में जुटी है। मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को विनष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

विनष्टीकरण की कार्यवाही की क्रम में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ बीते शनिवार को उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र गाजणा पट्टी के सिरी व कोनगढ़ में छापेमारी कर बडे स्तर पैदा की गयी प्रतिबन्धित भांग की खेती को नष्ट किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी श्री बृजेश कुमार तिवारी एवं वन क्षेत्राधिकारी श्री प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पट्टी गाजणा के सिरी गांव, गांव से ऊपर करीब 3-4 किमी0 पैदल छानियों में व कोनगढ़ में ग्रामीणों द्वारा बडे स्तर पर उगाई गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। कल 30.09.2023 को देर सायं तक चली विनष्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा करीब 300 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। मौके पर आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी, राजस्व की टीम द्वारा जमीन के रिकार्ड व फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है, मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

विनष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार धौंतरी, श्री शैलेन्द्र सिंह नाथ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री अजय सिंह, निरीक्षक खजान सिंह चौहान, उप वनक्षेत्राधिकारी श्री महावीर सिह खरोला सहित पुलिस, राजस्व व वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।

एस0पी0, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मुहिम उदयन के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर भांग व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अभी तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों मे ग्रामीणों द्वारा पैदा की गयी करीब 1300 नाली ( 26 हेक्टेयर) भू-भाग पर अवैध भांग व अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है, जिसमें नशीले पदार्थों की अवैध खेती करने वाले 22 भू-स्वामियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है।

You Might Also Like

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति

यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

TAGGED: crime
Web Editor October 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में गंगा में डूबा दिल्‍ली का युवक
Next Article मुख्‍यमंत्री ने 226 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड June 20, 2026
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,274)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,135)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,633)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,554)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,393)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?