By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आयुष्मान योजना में मरीजों का बेहतर उपचार कर रहे अस्पतालों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आयुष्मान योजना में मरीजों का बेहतर उपचार कर रहे अस्पतालों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान
उत्तराखंड

आयुष्मान योजना में मरीजों का बेहतर उपचार कर रहे अस्पतालों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान

Web Editor
Last updated: 2024/01/05 at 1:49 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : आयुष्मान योजना में मरीजों का बेहतर उपचार कर रहे अस्पतालों को 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान का उपहार दिया जाएगा। मरीज के इलाज के बाद जैसे ही अस्पताल प्रबंधन पोर्टल पर कुल खर्च हुई धनराशि का दावा करेगा तो तत्काल उसके खाते में यह धनराशि भेज दी जाएगी। बाकी धनराशि जांच की औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी।

इसके लिए उत्तराखंड में ग्रीन चैनल पेमेंट की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले निजी व सरकारी अस्पतालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रीन चैनल पेमेंट से वह अस्पताल जुड़ेंगे, जिनका ट्रैक रिकार्ड अच्छा है।

ऐसे अस्पताल जहां लाभार्थियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता, वह तय नियमों का पालन करते हैं व क्लेम में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होती तो उन्हें फंड की दिक्कत नहीं रहेगी।

गड़बड़ी की तो अस्पतालों से होगी वसूली
अगर किसी अस्पताल का दावा झूठा निकलता है तो आगे उसे जो शेष 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान होना है, उसमें से उसे काट लिया जाएगा। अगर फिर भी रकम ज्यादा है तो उसे आगे की जाने वाली क्लेम अदायगी से धनराशि वसूली जाएगी। इन्हें ग्रीन चैनल पेमेंट सिस्टम से भी बाहर कर दिया जाएगा।

सात दिन में होता है भुगतान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की ओर से क्लेम भुगतान करने के लिए 15 दिन का मानक निर्धारित है, लेकिन उत्तराखंड में सात दिन के भीतर अस्पतालों को क्लेम का भुगतान किया जा रहा है। अस्पताल मरीज के इलाज पर आने वाले खर्च का क्लेम राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को भेजते हैं। प्राधिकरण की ओर से क्लेम का आडिट किया जाता है। जिसके बाद अस्पतालों को भुगतान किया जाता है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

TAGGED: best treatment
Web Editor January 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सभी टाउनशिप की लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग तकनीक से कराई जाए मैपिंग
Next Article शासन ने समूह ग की 12 परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परिधि से किया बाहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड October 24, 2026
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड October 24, 2026
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
  • धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,915)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,345)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (16,037)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,420)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,130)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?