By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आयरन स्क्रैप के नाम पर सरकार को लगाया छह करोड का चूना
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आयरन स्क्रैप के नाम पर सरकार को लगाया छह करोड का चूना
उत्तराखंड

आयरन स्क्रैप के नाम पर सरकार को लगाया छह करोड का चूना

Web Editor
Last updated: 2024/02/23 at 2:57 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादूनः फर्जी बिलों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का गलत लाभ प्राप्त करने की प्रवृत्ति थमने का नाम नहीं ले रही है। आयरन स्क्रैप की खरीद में फर्जी ढंग से आइटीसी का लाभ लेने वाले प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी में भी यह बात निकलकर आई है। स्टेट जीएसटी की एसआइबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की छापेमारी में यह बात सामने आई कि अब तक आइटीसी के नाम पर छह करोड़ रुपये का चूना लगाया जा चुका है। हालांकि, छापेमारी के क्रम में मौके पर ही 1.10 करोड़ रुपये जमा करा लिए गए।

स्टेट जीएसटी की एसआइबी ने आयरन स्क्रैप के पांच प्रतिष्ठानों के तीन कार्यालयों और दो गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि ये प्रतिष्ठान देहरादून व हरिद्वार के कुछ अपंजीकृत प्रतिस्थनों से आयरन स्क्रैप की खरीद कर रहे थे। अपंजीकृत प्रतिष्ठानों से की गई खरीद पर आइटीसी अनुमन्य नहीं है। फिर भी आइटीसी का लाभ प्राप्त करने के लिए इन प्रतिष्ठानों ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली की कुछ फर्मों से खरीद के फर्जी बिल प्राप्त किए।

इस तरह अब तक 06 करोड़ रुपये के आइटीसी का लाभ नियमों के विपरीत प्राप्त कर लिया गया था। मामला पकड़ में आ जाने के बाद 1.10 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा करा दिए जाने के साथ शेष राशि शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया गया। जिसकी वसूली अर्थदंड और ब्याज के साथ की जाएगी। छापेमारी अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल के निर्देशन में की गई, जबकि नेतृत्व संयुक्त आयुक्त श्याम तिरुवा ने किया।

टीम में उपायुक्त सुरेश कुमार, निखिलेश श्रीवास्तव, भुवन चंद्र पांडे, अजय बिरथरे, प्रेम चंद्र शुक्ला, जयदीप रावत, अमित कुमार, अवनीश पांडे, उमेश दुबे समेत 40 कार्मिक शामिल रहे।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

TAGGED: fraud
Web Editor February 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मंडुआ, झंगोरा परोसा तो शराब पिलाने की कैंटीन में मिलेगी लाइसेंस पर छूट
Next Article फाइल गुम, चार हजार शिक्षकों की पदोन्‍नति लटकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,018)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,526)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?