By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन पर होगी वेबकास्टिंग
Share
Notification Show More
Latest News
सुधरेगी देहरादून-ऋषिकेश-काशीपुर की हवा
उत्तराखंड
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन पर होगी वेबकास्टिंग
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन पर होगी वेबकास्टिंग

Web Editor
Last updated: 2024/04/04 at 12:39 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शातिंपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक व्यवस्थाएं की जाती है। मतदेय स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करना, ऑब्जर्वर की तैनाती करना बूथ लेवल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती करना, पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन करना और सेक्टर ऑफिसर की तैनाती करना एवं अन्य व्यवस्थाएं इसमें शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये थे कि राज्यों में 50 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए। उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन को वेबकास्टिंग में लिया जायेगा। मतदान के दिन जो भी घटनाक्रम मतदान केन्द्र में हो रहा है, उसकी जानकारी एआरओ के पास लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से पहुंच जायेगी। पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पीठासीन अधिकारी और पोलिंग एजेंट सीधे अपने एआरओ से बात कर सकते हैं और कोई भी शिकायत अपने जिला स्तरीय निर्वाचन अधिकारी से कर सकते हैं। जिला स्तर पर वेबकास्टिंग के लिए टीमें तैयार कर ली गई हैं। उनका प्रथम प्रशिक्षण भी हो चुका है। जनपद स्तर पर वेबकास्टिंग का एक कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। राज्य स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम तैयार किया जायेगा जिसके माध्यम से राज्य की 5 लोकसभा सीट पर होने वाली वेबकास्टिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था होगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 11729 पोलिंग स्टेशन पर तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग से समन्वय कर बेहतर प्रयास किये गये हैं। इसके लिए कैशलेस ट्रीटमेंट का निर्णय किया गया है। राज्य में निर्वाचन से जुड़े राज्य के सभी कर्मचारियों और अन्य राज्यों के कर्मचारियों को भी यह सुविधा दी जायेगी। इस व्यवस्था के अन्तर्गत सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों को लिया गया है। पोलिंग पार्टियों को किस सुविधा केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करना है इसके लिए बूथ लेवल हेल्थ मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है। राज्य के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की जानकारी सभी पोलिंग पार्टियों तक उपलब्ध रहेगी। आपतकालीन स्थिति में किस पुलिस स्टेशन और फायर कार्यालय से संपर्क करना है एवं निकटतम एम्बुलेंस और हेलीपैड की जानकारी भी पोलिंग पार्टियों को दी जायेगी।

You Might Also Like

सुधरेगी देहरादून-ऋषिकेश-काशीपुर की हवा

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत

पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए

हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 

TAGGED: general election
Web Editor April 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहचान छिपाकर किशोरी से किया दुष्‍कर्म
Next Article निर्वाचन आयोग ने टिहरी लोकसभा सीट के भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशियों को भेजा नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सुधरेगी देहरादून-ऋषिकेश-काशीपुर की हवा
उत्तराखंड July 23, 2026
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड July 22, 2026
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड July 22, 2026
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड July 21, 2026

Recent Posts

  • सुधरेगी देहरादून-ऋषिकेश-काशीपुर की हवा
  • महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
  • पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
  • हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  • अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,381)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,230)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,724)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,684)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,478)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?