By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जुए में हारा जिंदगी की बाजी, साथियोंं ने ही की थी शादाब की हत्‍या
Share
Notification Show More
Latest News
कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > जुए में हारा जिंदगी की बाजी, साथियोंं ने ही की थी शादाब की हत्‍या
क्राइम

जुए में हारा जिंदगी की बाजी, साथियोंं ने ही की थी शादाब की हत्‍या

Web Editor
Last updated: 2024/04/08 at 7:48 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

लक्सर: कोतवाली क्षेत्र में हुए शादाब हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए दो हत्यारोपितो को गिरफ्तार किया है। शादाब की हत्या जुए में हार जीत के बाद हुए विवाद में उसके ही साथियों ने गला दबाकर की थी। मामले में चार युवकों को नामजद किया गया था।

लक्सर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का पुत्र शादाब शुक्रवार को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। स्वजन ने उसकी तलाश की तो उसका शव गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ था।

शव को बांस आदि के नीचे छिपाया गया था। स्वजन को शादाब के उसी दिन दोपहर में गांव के ही चार युवकों के साथ देखे जाने और उनके साथ उसका विवाद होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक के ताऊ सलीम ने गांव के ही आरोपित गुलशेर व अहतशाम पुत्र नूर मोहम्मद तथा राकिब व गुलज़ार पुत्र यामीन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई थी।

तहरीर पर आरोपितों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के निर्देशन में सी ओ लक्सर निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एसएसआइ मनोज गैरोला, एसआइ कर्मवीर सिंह, कमलकांत रतूड़ी, हेड कांस्टेबल रियाज अली, रविंद्र चौहान, सौदीश कुमार, टीकम सिंह और लाल सिंह की टीम का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस की जांच में आरोपित युवकों से विवाद की पुष्टि हुई थी।

इस बीच पुलिस को आरोपितों के फ़रार होने के प्रयास की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान से घेराबंदी कर दो आरोपित राकिब और गुलशेर निवासीगण मखियाली खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह लोग अनपढ़ है तथा खेती बाड़ी करते हैं ओर अक्सर जुआ खेलते हैं। घटना से से पहले भी वह जुआ खेल रहे थे। इस दौरान शादाब जीतने के बाद अपने घर जाने लगा।

उन्होंने उससे ओर बाज़ी लगाने को कहा लेकिन उसने और पैसे लगाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनके बीच बहस हो गई और विवाद के चलते उन्होंने कमीज से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपितों से ताश की गड्डी, मृतक से लूटी गई 3200 की नकदी और हत्या में प्रयुक्त कमीज बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामले मे नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: crime
Web Editor April 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अनुसूचित जाति के छात्रों का प्रवेश बाधित हाेेने पर आंदोलन की चेतावनी
Next Article साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड September 25, 2026
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड September 25, 2026
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड September 25, 2026
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026

Recent Posts

  • कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
  • 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
  • बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,465)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,372)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,932)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,775)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,749)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?