By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा : हरिद्वार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पुनः आरम्भ
Share
Notification Show More
Latest News
सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड
अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा : हरिद्वार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पुनः आरम्भ
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा : हरिद्वार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पुनः आरम्भ

Web Editor
Last updated: 2024/05/28 at 11:00 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : चारधाम यात्रा के साथ ही प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं हेतु एक फूलप्रूफ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्थायी व्यवस्था विकसित करने हेतु मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रतिष्ठित आईटी कन्सलटेन्सी कम्पनी की सहायता लेने के निर्देश चारधाम यात्रा प्रबन्धन से सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। सीएस ने यात्रा प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित प्रबन्धन तथा स्थायी समाधान में टेक्नॉलजी ही सबसे अधिक सहायता कर सकती है। उन्होंने जल्द से जल्द इस आईटी कन्सलटेन्सी कम्पनी के साथ ही चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों (Stakeholders ) जिनमें होटल व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स, पर्यटन से जुड़े लोग तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से यह रजिस्ट्रेशन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

चारधाम यात्रा में फील्ड पर काम कर रहे अधिकारियों को यात्रा प्रबन्धन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज स्वयं ऋषिकेश स्थित यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस तथा ट्रांजिट कैम्प पहुंचकर सभी अधिकारियों विशेषकर फील्ड पर कार्य करने वाले कनिष्ठ अधिकारियों से यात्रा प्रबन्धन हेतु बनने वाली एसओपी के लिए उनके सुझाव मांगे।

सीएस रतूड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबन्धन से जुड़े सभी अधिकारियों विशेषरूप से फील्ड अधिकारियों के कुशल प्रबन्धन से राज्य में चारधाम यात्रा आरम्भ में कुछ चुनौतियों के बाद पुनः सुचारू, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। वर्तमान में ऋषिकेश हरिद्वार के हॉलडिंग प्वाइंट में लगभग 3000 श्रद्धालु मौजूद हैं, जिन्हें धामों में भेजा जा रहा है। चारधाम से सभी श्रद्धालु यात्रा के पश्चात सकुशल वापस लौट रहे हैं। यात्रा मार्ग एवं धामों में सभी व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इसलिए हरिद्वार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पुनः आरम्भ किया जा रहा है।

भविष्य में श्रद्धालुओं की निरन्तर बढ़ती संख्या के समाधान हेतु मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को नए ठहराव स्थलों को चिहिन्त करने के साथ ही वहाँ पर पार्किंग स्थलों को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही धनराशि भी जारी कर दी जाएगी। सीएस ने यात्रा मार्ग पर वाहनों की कैरिंग कैपिसिटी व पार्किंग स्थलों का सही आकलन जल्द बनाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैरिंग कैपिसिटी के अनुसार ही नियमों का सख्ती से पालन करवाना आवश्यक है। इसके साथ ही सीएस ने ट्रिप कार्ड व्यवस्था का भी कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भविष्य में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु नेशनल टूर ऑपरेटर्स का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने देश के अन्य राज्यों के ऐसे जिले जहाँ से सबसे अधिक यात्री चारधाम पर आते हैं, उनके जिलाधिकारियों एवं जिला प्रशासन से भी समन्वय एवं संवाद के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंगलवार को ऋषिकेश स्थित यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस एवं ट्रांजिट कैम्प पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून, टिहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी तथा चारधाम यात्रा से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा

कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

TAGGED: hnaridwar, uttrakhand char dham yatra
Web Editor May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब तक 18 दिनों में पांच लाख से ज्‍यादा श्रद्वालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन
Next Article तिहाड में बनाई डकैती की याेजना, दून में गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड October 18, 2026
अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश October 18, 2026
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026

Recent Posts

  • सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
  • अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,742)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,606)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,793)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (13,105)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,820)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?