By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पूजा खेडकर को बर्खास्त कर क्या मसूरी की प्रशासन अकादमी दोहराएगी इतिहास
Share
Notification Show More
Latest News
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड
राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पूजा खेडकर को बर्खास्त कर क्या मसूरी की प्रशासन अकादमी दोहराएगी इतिहास
उत्तराखंड

पूजा खेडकर को बर्खास्त कर क्या मसूरी की प्रशासन अकादमी दोहराएगी इतिहास

Web Editor
Last updated: 2024/07/19 at 10:46 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : क्या मसूरी की राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ट्रेनी आइएएस अधिकारी पूजा खेडकर की बर्खास्तगी के साथ इतिहास को दोहराएगी। क्योंकि, इससे पहले अनुशासनहीनता के मामले में वर्ष 1981 में तत्कालीन निदेशक पीएस अप्पू (अब दिवंगत हो चुके) ने एक आइएएस प्रोबेशनर को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

वर्ष 2023 बैच की ट्रेनी आइएएस पूजा खेडकर के ताजा प्रकरण को देखा जाए तो यह वर्ष 1981 के प्रकरण से कहीं गंभीर है। तब एलबीएसएनएए (लबासना) के निदेशक ने ट्रेकिंग के दौरान अत्यधिक शराब पीने और 02 महिला प्रोबेशनर्स के सिर पर लोडेड रिवॉल्वर तानने के मामले में आरोपी अधिकारी को बर्खास्त करने का कदम उठाया था। जबकि इस प्रकरण में अनुशासनहीनता के साथ ही फर्जी नियुक्ति के आरोप भी ट्रेनी आइएएस पूजा खेडकर पर लगे हैं। जिनकी जांच गतिमान है और इसी बीच मसूरी स्थित राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ने पूजा की फील्ड ट्रेनिंग रद्द कर उन्हें वापस अकादमी में तलब किया है। ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

एलबीएसएनएए के निदेशक रहे रिटायर्ड आइएएस अधिकारी संजीव चोपड़ा कहते हैं कि यदि पूजा खेडकर पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं। क्योंकि, प्रोबेशन अवधि में अधिकारी अकादमी निदेशक के सीधे नियंत्रण में होते हैं। किसी भी अधिकारी के कन्फर्मेशन (स्थायीकरण) तक अकादमी निदेशक उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं। पूर्व आइएएस अधिकारी चोपड़ा यह भी कहते हैं कि पूजा के दोषी पाए जाने की स्थिति में प्रशिक्षण के दौरान उन पर किए गए खर्च की वसूली भी की जानी चाहिए। इसके अलावा उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जाना चाहिए।

इन नियमों में बंधे होते हैं आइएएस अधिकारी
सभी प्रशासनिक अधिकारी अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत काम करते हैं। वहीं, आइएएस अधिकारियों की ट्रेनिंग भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के तहत होती है। ये नियम केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होते हैं। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के काम करने के तौर-तरीकों, शिष्टाचार, सेवा के दौरान पालन करने वाले नियम आदि का जिक्र है। अपनी सेवा के दौरान किसी भी अधिकारी को जिन नियमों का पालन करना होता है उन्हें ‘सामान्य नियम’ कहा गया है। अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 की धारा 3 में सामान्य नियमों का उल्लेख है।

 

You Might Also Like

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा

घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार

राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली

TAGGED: Will Mussoorie Academy of Administration repeat history by sacking Pooja Khedkar
Web Editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देवप्रयाग के पास खेल कर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला
Next Article परिवर्तित समय के साथ खुले जनपद के 19 बडे स्कूल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड June 5, 2026
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized June 5, 2026
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड June 5, 2026
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड June 5, 2026

Recent Posts

  • हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
  • 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
  • पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
  • घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
  • राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,234)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,100)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,596)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,503)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,361)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?