By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मियों के वेतन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े में तय नहीं हो पा रही जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Latest News
युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
उत्तराखंड
अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मियों के वेतन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े में तय नहीं हो पा रही जिम्मेदारी
उत्तराखंड

नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मियों के वेतन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े में तय नहीं हो पा रही जिम्मेदारी

Web Editor
Last updated: 2024/08/07 at 2:05 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मियों के वेतन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े में जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। 99 फर्जी कर्मचारियों के नाम सालों वेतन लिया जाता रहा और धरातल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी मनमाना वेतन दिया जाता रहा। इसमें कई पार्षद समेत नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर के साथ ही निगम के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों के भी शामिल होने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन, सात माह से इस मामले में जांच पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। इसमें राजनीतिक दबाव को कार्रवाई न होने का कारण माना जा रहा है।

स्वच्छता समितियों में हुए करोड़ों के वेतन फर्जीवाड़े में कार्रवाई का इंतजार और लंबा हो गया है। करीब सात माह से जांच के बाद जांच और फाइल इधर से उधर घूमने का सिलसिला तो अभी चल ही रहा था। अब शासन स्तर से मामले में एक और जांच बैठा दी गई है। इस पूरे प्रकरण में गेंद अब शहरी विकास निदेशालय के पाले में आ गई है। निदेशालय ने एक कमेटी का गठन कर अब तक हुई जांचों का परीक्षण शुरू कर दिया है। हालांकि, मामले में लगातार राजनीतिक दबाव के कारण ठोस कदम उठाने से अधिकारी भी बचते नजर आ रहे हैं।

नगर निगम देहरादून में स्वच्छता समिति के तहत वर्षों 99 फर्जी कर्मचारी दर्शाकर वेतन प्राप्त किया जाता रहा। बीते जनवरी में मामला उजागर हुआ तो उसके बाद जांच बैठाई गई। हालांकि, महीनों चली जांच और फिर रिपोर्ट इस टेबल से उस टेबल सरकती रही और जांच रिपोर्ट पर न तो कार्रवाई हुई और न ही गड़बड़ी के लिए किसी की जिम्मेदारी तय की गई। हालांकि, राजनीतिक दबाव के कारण नगर निगम के अधिकारियों के गड़बड़ी में शामिल जन प्रतिनिधियों के नाम जाहिर करने से बचने के आरोप लगे। लेकिन, अब शहरी विकास निदेशालय की कमेटी भी इस प्रकरण की जांच का परीक्षण कर नए सिरे से जिम्मेदारी तय करने की कसरत कर रही है। प्रकरण में समितियों में फर्जी कर्मचारियों के नाम किया गया वेतन भुगतान की धनराशि शासन के मद की थी। ऐसे में शासन के स्तर पर शहरी विकास निदेशालय को भी मामले के परीक्षण के निर्देश दिए गए। निदेशालय की कमेटी ने नगर निगम से प्रकरण से जुड़े तमाम दस्तावेज और अब तक की गई जांच की रिपोर्ट मांगी है।

नगर निगम प्रशासक और जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर बीते जनवरी में मुख्य विकास अधिकारी को वेतन फर्जीवाड़े की जांच सौंपी गई थी। जिसकी जांच पूरी कर तीन माह के भीतर सीडीओ ने रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में 99 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर वेतन जारी होने की पुष्टि हुई। नगर निगम में वर्ष 2019 में 100 वार्डों में स्वच्छता समितियों का गठन क्षेत्रीय पार्षद की निगरानी में करने का निर्णय लिया गया। जिसका अनुमोदन तत्कालीन नगर आयुक्त और महापौर से प्राप्त किया गया। समिति में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष तीन अन्य सदस्य बनाए गए। स्वच्छता समिति की ओर से निकटतम बैंक में खाता खोला गया। जिसका संचालन अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के हाथ में था। नगर निगम से कर्मचारियों का वेतन लेने के बाद अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को वेतन आहरित कर कर्मचारी को प्रदान करने का अधिकार था। जांच रिपोर्ट में उल्लेख है कि मोहल्ला स्वच्छता समिति में बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व माह नवंबर 2023 की सूची के तहत स्वच्छकों की संख्या 985 है, जबकि, दिसंबर 2023 में नगर निगम बोर्ड की अवधि पूर्ण होने के बाद सूची में स्वच्छकों की संख्या 921 है। दोनों सूचियों में कुल 64 का अंतर है। इसके बाद वेतन भुगतान भी केवल 822 स्वच्छता कार्मिकों को होना दर्शाया गया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने भी स्वच्छता समिति की सूची के भौतिक सत्यापन के बाद सूची में दर्शाये गए कर्मचारियों में से कई के धरातल पर उपस्थित न होने की पुष्टि की थी। इस दौरान पाया गया कि बोर्ड भंग होने से पूर्व 99 फर्जी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाता रहा। भौतिक सत्यापन के दौरान कर्मचारियों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जांचे गए तो कुछ नए कर्मचारी भी कार्य करते पाए गए, जबकि, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ऐसे में वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के बीच वेतन फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।

You Might Also Like

युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप

अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी

परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

TAGGED: Responsibility is not being fixed in the fraud worth crores in the name of salary of cleaning workers in Municipal Corporation Dehradun
Web Editor August 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सहकारी समिति में गबन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Next Article केदारनाथ हेली सेवा के किराए में 25 प्रतिशत छूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड July 27, 2026
उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
उत्तराखंड July 27, 2026
अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड July 27, 2026
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026

Recent Posts

  • युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
  • अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,501)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,367)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,857)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,787)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,589)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?