By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कृषि मंत्री गणेश जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विजिलेंस कोर्ट को मंत्री परिषद के निर्णय का इंतजार
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > राजनीती > कृषि मंत्री गणेश जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विजिलेंस कोर्ट को मंत्री परिषद के निर्णय का इंतजार
राजनीती

कृषि मंत्री गणेश जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विजिलेंस कोर्ट को मंत्री परिषद के निर्णय का इंतजार

Web Editor
Last updated: 2024/09/04 at 7:23 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादूनः  आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरे कृषि मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस कोर्ट उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित कर सकती है। फिलहाल, यह गेंद उत्तराखंड की मंत्री परिषद के पाले में है। क्योंकि, न्यायालय विशेष न्यायाधीश सतर्कता/प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के आलोक में मंत्री परिषद के पास लंबित प्रकरण के मामले में 03 माह की अवधि तक इंतजार करने का निर्णय लिया है। यह अवधि 08 अक्टूबर को समाप्त होगी। लिहाजा, कोर्ट ने मामले में 19 अक्टूबर की तिथि तय कर दी है।

अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि काबीना मंत्री जोशी ने विधायक और मंत्री के वेतन के रूप में वर्ष 2007 से लेकर 2023 तक 36 लाख 54 हजार रुपये प्राप्त किए, जबकि वर्ष 2022 में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 09 करोड़ रुपये बताई है। साथ ही उन्होंने इस दौरान गणेश जोशी और उनके परिजनों/साझेदार की ओर से क्रय-विक्रय की गई संपत्ति का विवरण भी सामने रखा।

यह आरोप लगाने के साथ ही उन्होंने काबीना मंत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को लेकर विजिलेंस को शिकायत दी थी। इस पर लंबे समय तक कार्यवाही न किए जाने के चलते उन्होंने 156(3) के तहत विजिलेंस कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। ताकि कोर्ट के माध्यम से मुकदमा कायम किया जा सके।

प्रकरण पर सुनवाई करते हुए न्यायालय विशेष न्यायाधीश सतर्कता/प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनीष मिश्रा ने एसपी विजिलेंस की आख्या पर गौर किया। जिसके मुताबिक उन्होंने शासन से अनुमति मांगी थी। कोर्ट में समक्ष यह जानकारी दी गई कि शासन के कार्मिक और सतर्कता विभाग ने मुदकमा दर्ज करने के अनुमति के आवेदन को मंत्री परिषद (गोपन) सचिव को भेजा है। मंत्री परिषद इस मामले में उचित परीक्षण के बाद कार्यवाही के लिए कार्मिक विभाग को निर्देशित करेगी।

कोर्ट ने पाया कि चूंकि कार्यपालिका के निर्णय लेने के लिए मंत्री परिषद सर्वोच्च संस्था है। ऐसे में किसी लोक सेवक के संबंध में निर्णय करने के लिए मामला सर्वोच्च संस्था के समक्ष विचाराधीन हो तो निर्धारित समय से पूर्व किसी न्यायालय का कोई आदेश पारित करना न्याय संगत नहीं होता है। यह भी सही है कि प्रकरण भ्रष्टाचार से संबंधित है, लेकिन ऐसे मामलों में भी सप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश पारित किया है। विजिलेंस कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के डॉ सुब्रमण्यम स्वामी बनाम डॉ मनमोहन सिंह व अन्य में दिए गए निर्णय का जिक्र किया। जिसमें ऐसे मामलों में अभियोजन की स्वीकृति के लिए 03 माह की अवधि नियत की गई है।

कोर्ट ने पाया कि अभियोजन की स्वीकृति के लिए मंत्री परिषद को पत्र 08 जुलाई को भेजा गया था। लिहाजा, इसके अनुरूप 03 माह की अवधि 08 अक्टूबर पाई गई। ऐसे में प्रकरण में 08 अक्टूबर के बाद ही सुनवाई को न्यायसंगत माना गया। कोर्ट ने कहा कि मामले के तथ्यों और मंत्री परिषद के पास निहित विवेकाधार को देखते हुए 19 अक्टूबर की तिथि सुनवाई के लिए तय की जाती है। आदेश की प्रति सचिव मंत्री परिषद को भी भेजी गई। कोर्ट ने सचिव मंत्री परिषद से अनुरोध किया कि वह परिषद के निर्णय से न्यायालय को भी अवगत कराएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति को लेकर लगाए गए आरोपों पर अब शासन को ही जवाब देना है। पूरी संपत्ति की जानकारी शासन को भेजी गई है। जब भी कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो आय-व्यय की पूरी जानकारी देनी होती है। इसमें कुछ छिपा नहीं है और कोई गड़बड़ भी नहीं है। शासन को पता है कि इस मामले में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए।

You Might Also Like

मूल निवास के मुद्दे पर सदन में खूब गरजे चमोली 

भाजपा ने घोषित किए उत्तराखंड के प्रदेश मोर्चा प्रभारियों के नाम

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का ऐलान

महेंद्र भट्ट मुझसे बहुत नाराज चल रहे हैं : हरीश रावत

क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?

TAGGED: Agriculture Minister Ganesh Joshi's problems may increase, Vigilance Court awaits decision of Council of Ministers
Web Editor September 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरक बोले, मैं पक्का ठाकुर, मुंह खुलवाया तो देश की राजनीति में आएगा भूचाल
Next Article उत्‍तराखंड में नौकरशाही में बडा फेरबदल, छह जिलों के डीएम बदले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,502)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?