By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड में नौकरशाही में बडा फेरबदल, छह जिलों के डीएम बदले
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्‍तराखंड में नौकरशाही में बडा फेरबदल, छह जिलों के डीएम बदले
उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में नौकरशाही में बडा फेरबदल, छह जिलों के डीएम बदले

Web Editor
Last updated: 2024/09/05 at 3:19 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रदेश की धामी सरकार ने एक बार फिर आइएएस और पीसीएस अधिकारियों के पत्ते फेंट दिए हैं। इस बार तबादलों की सूची न सिर्फ लंबी है, बल्कि इसका असर राजधानी देहरादून जैसे प्रमुख जिले से लेकर अन्य जिलों तक भी नजर आया है। शासन ने कुल 06 जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका को अपर सचिव सहकारिता के साथ ही निबंधक सहकारिता और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है। शासन ने देहरादून की सीडीओ झरना कमठान का भी तबादला कर उन्हें विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोनिका की जगह सविन बंसल को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य प्रमुख जिले हरिद्वार से जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल का स्थानांतरण कर उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास के साथ ही लोनिवि की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद से रीना जोशी, जिलाधिकारी अल्मोड़ा के पद से विनीत तोमर, बागेश्वर से अनुराधा पल और जिलाधिकारी चमोली से हिमांशु खुराना की छुट्टी की गई है।

आला अधिकारियों की तबादला सूची में एक अहम नाम आइएएस बंशीधर तिवारी का भी है। उनसे विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक और समग्र शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अन्य अहम पदों पर उन्हें बनाए रखा गया है। संभव है कि विद्यालयी शिक्षा की जगह उन्हें सरकार कोई और अहम पद सौंप सकती है।

शासन की तबादला सूची में 02 प्रमुख सचिव के नाम भी शामिल हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वहीं, सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम को भी हल्का किया गया है। उनसे सचिव मुख़्यमंत्री, सचिव श्रम और अध्यक्ष कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव मुख्यमंत्री के रूप में मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कुल मिलाकर शासन ने 39 आइएएस अधिकारियों, 05 पीसीएस अधिकारियों और एक आइएफएस अधिकारी के दायित्वों में परिवर्तन किया है। इससे पहले उत्तराखंड शासन ने 02 जुलाई को 15 आइएएस अधिकारियों समेत कुल 17 अफसरों के पदभार बदले थे। खबर में के साथ पूरी तबादला सूची संलग्न की जा रही है।

 

You Might Also Like

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी

विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

TAGGED: DM of six districts changed, Major reshuffle in bureaucracy in Uttarakhand
Web Editor September 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि मंत्री गणेश जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विजिलेंस कोर्ट को मंत्री परिषद के निर्णय का इंतजार
Next Article श्री केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हेली सेवाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड May 5, 2026
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड May 5, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड May 4, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,150)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,533)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,416)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,309)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?