By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में बनी आकर्षण का केंद्र
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में बनी आकर्षण का केंद्र
उत्तराखंड

उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में बनी आकर्षण का केंद्र

Web Editor
Last updated: 2024/12/21 at 8:30 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह, ब्रह्मकमल की टोपी, और उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 से 23 दिसंबर तक पीआरएसआई का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून चैप्टर के सदस्य भी इस अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे हैं।

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एम त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के चार धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस सम्मान के लिए पीआरएसआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड में बिताए गए दिनों की यादें साझा करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति हर देश वासी के मन में अपार श्रद्धा है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास कार्यों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उत्तराखंड के सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प सतत विकास का” वितरित की गई।

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का प्रतीक मानी जाने वाली ब्रह्म कमल टोपी ने पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में खास पहचान बनाई। पीआरएसआई देहरादून के सभी सदस्यों ने ब्रह्मकमल टोपी पहनकर अधिवेशन में प्रतिभाग किया। साथ ही अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को भी ये टोपी भेंट की। अधिवेशन में दूसरे राज्यों से आए सभी लोगों ने इस टोपी की प्रशंसा की। उत्तराखंड के पारंपरिक प्रतीक ब्रह्म कमल, जो राज्य का राजकीय पुष्प है, को इस टोपी के डिजाइन में खूबसूरती से उकेरा गया है। यह टोपी न केवल उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती है, बल्कि इसे पहनने वाले को भी अपनी जड़ों से जोड़ती है।

इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक, पीआरएसआई देहरादून के सदस्य वैभव गोयल, अनिल वर्मा, अजय डबराल, महेश, दीपक कुमार, ईशान, काजल उपस्थित थे।

You Might Also Like

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू

जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

TAGGED: Brahma Kamal Topi of Uttarakhand becomes center of attraction in Raipur Chhattisgarh
Web Editor December 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भूजल संरक्षण के लिए एक नई केन्द्र पोषित योजना प्रारम्भ करने का आग्रह
Next Article  दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,921)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,785)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,267)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,159)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,976)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?