By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जानिए क्‍यों चर्चित है उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले का ‘ब्वारी गांव’
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जानिए क्‍यों चर्चित है उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले का ‘ब्वारी गांव’
उत्तराखंड

जानिए क्‍यों चर्चित है उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले का ‘ब्वारी गांव’

Web Editor
Last updated: 2025/04/09 at 8:57 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तरकाशी जनपद में पयर्टकों का रुख आमतौर पर हर्षिल वैली या मोरी- सांकरी की तरफ ही होता है। ऐसे में चिन्यालीसौढ़ ब्लॉक के मथोली गांव की महिलाओं ने अपने आतिथ्य सत्कार और कौशल से गांव को पयर्टकों के लिए नया ठिकाना बना दिया है। यहां होम स्टे संचालन से लेकर विलेज टूर तक महिलाएं ही संचालित करवा रही हैं।

मथोली को पहाड़ के आम गांव से पयर्टक गांव के रूप में बदलने का श्रेय जाता है गांव के युवक प्रदीप पंवार को। प्रदीप पंवार को कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान अपना गांव लौटना पड़ा, सौभाग्य से उनके पास पयर्टन क्षेत्र में काम करने का अनुभव था। इसलिए उन्होंने गांव के पास मौजूद अपनी छानी (गौशाला) को होम स्टे में बदल कर, इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया। इसी के साथ प्रदीप पंवार ने गांव की महिलाओं को ही होम स्टे संचालन (आतिथ्य सत्कार, भोजन बनाने, ट्रैकिंग, विलेज टूर) का प्रशिक्षण दिया। साथ ही गांव की ब्रांडिंग ‘ब्वारी विलेज’ के तौर पर की, ताकि महिला सशक्तिकरण का संदेश दूर तक पहुंचे। इस बीच उन्होंने गांव में घस्यारी प्रतियोगिता के जरिए भी, पयर्टकों के लिए विलेज लाइफ की नई झलक प्रस्तुत की। जो पर्यटकों को खूब भा रही है। स्थानीय महिला अनीता पंवार बताती हैं कि गांव में अब अन्य महिलाएं भी अपनी छानियों को होम स्टे में परिवर्तित करने के लिए आगे आई हैं। प्रदीप पंवार बताते हैं कि अब उन्होंने अपने होम स्टे को पयर्टन विभाग में पंजीकृत करवा दिया है, जिससे वो ऑनलाइन बुकिंग भी ले सकते हैं। प्रदीप बताते हैं कि आठ मार्च 2022 से उन्होंने अपने होम स्टे की शुरुआत की थी, इसके बाद से यहां करीब एक हजार पयर्टक आ चुके हैं, जिससे करीब 20 महिलाओं को समय समय पर काम मिलता है।

5331 होम स्टे पंजीकृत हैं
पयर्टन विभाग के पास इस समय 5331 होम स्टे पंजीकृत हैं। जो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत होम स्टे की लागत पर मैदानी क्षेत्र में 25 प्रतिशत और पहाड़ी क्षेत्र में 33 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान करती है।

 

मथोली गांव, ग्रामीण पर्यटन के साथ ही महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण है। यदि गांव का कोई परिवार होम स्टे संचालन के लिए आगे आता है, तो उन्हें पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया में भी सहयोग किया जाएगा। मथोली गांव से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

You Might Also Like

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

TAGGED: Know why 'Bwari village' of Uttarkashi district of Uttarakhand is famous
Web Editor April 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड में 36 लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा
Next Article मुख्यमंत्री ने 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड June 23, 2026
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026

Recent Posts

  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
  • उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,279)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,141)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,636)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,561)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?