By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों को चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परिपूर्ण करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों को चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परिपूर्ण करने के निर्देश
उत्तराखंड

जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों को चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परिपूर्ण करने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2025/05/06 at 3:08 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून  :  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों को चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उपकरणों से परिपूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में मैनपावर, उपकरण एवं आधारभूत चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की मान्यता प्राप्त करने की दिशा में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि NAAC की मान्यता के लिए पात्रता मापदंडों को पूर्ण किए जाने के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए इस दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जर्मनी और जापान में नर्सिंग के क्षेत्र में जॉब की अत्यधिक सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले नर्सिंग कोर्स में जर्मन और जापानी भाषाओं को भी सिखाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय एवं अन्य भाषायी संस्थानों को जोड़ा जा सकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय चिकित्सा पद्यति अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक चिकित्सा के साथ ही भारतीय चिकित्सा पद्यति को भी शामिल किया जाए। इसके लिए ऐलोपैथी और आयुष को मिलकर कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने चारधाम मार्गों पर स्थित अस्पतालों के मजबूतीकरण पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्पताल को आधारभूत चिकित्सा सुविधाओं और उपकरणों से पूर्णतः परिपूर्ण किया जाए। इन्हीं अस्पतालों को सक्षम बना कर चारधाम यात्रा के दौरान अन्य अस्पतालों से चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन कारगर सिद्ध हो रही रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाए। उन्होंने इसके लिए डेडीकेटेड टीम लगाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए दूरस्थ क्षेत्रों में स्थिति स्वास्थ्य केन्द्रों में कनेक्टिविटी बढ़ायी जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों डाईवाला एवं भटवाड़ी को उप जिला अस्पतालों में अपग्रेड किया जा रहा है। रूद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्स और लैब तकनीशियनों की भर्ती के साथ ही स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य से अधिक सफलता प्राप्त किया गया है।

इस अवसर पर मिशन निदेशक श्रीमती स्वाति भदौरिया, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी एवं महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

TAGGED: Instructions to fill district hospitals and sub district hospitals with doctors and specialist doctors
Web Editor May 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण
Next Article weathner : बारिश अधिक होने पर चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,111)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,997)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,287)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?