By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गोल्‍डन कार्ड की तर्ज पर पत्रकारों को भी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने पर विचार : बंशीधर तिवारी
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गोल्‍डन कार्ड की तर्ज पर पत्रकारों को भी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने पर विचार : बंशीधर तिवारी
उत्तराखंड

गोल्‍डन कार्ड की तर्ज पर पत्रकारों को भी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने पर विचार : बंशीधर तिवारी

Web Editor
Last updated: 2025/05/30 at 1:14 PM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों का सम्मान, स्मारिका ‘गुलदस्ता’  विमोचन

Contents
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों का सम्मान, स्मारिका ‘गुलदस्ता’  विमोचनये पत्रकार हुए सम्‍मानित ओमप्रकाश आहूजा, आईपी उनियाल, उपेंद्र शर्मा, जय सिंह रावत, दिनेश शास्त्री, दर्शन सिंह रावत, नवीन थलेड़ी, दिनेश शक्ति त्रिखा, डॉ. वीडी शर्मा, भारती सकलानी, दीपक उपाध्याय, राकेश खंडूड़ी, विकास धूलिया, चंद्रशेखर बुड़ाकोटी, किरन शर्मा, संजय कोठियाल, प्रदीप गुलेरिया, संजय घिल्डियाल, अरविन्द शेखर, प्रवीन बहुगुणा, नवीन थलेड़ी, आशीष ध्यानी, तिलकराज, रवि बीएस नेगी, अरविन्द सिंह, अंकुर अग्रवाल, भूपेंद्र राणा, संजय किमोठी, प्रदीप फरस्वाण, इंद्रदेव रतूड़ी, गजेंद्र नेगी, गौरव मिश्रा, रामानुज, मनीष डंगवाल, अवधेश नौटियाल, धीरज सजवाण, अंकित शर्मा, धु्रव मिश्रा, सीनियर फोटो जर्नलिस्ट राजेश बड़थ्वाल, राजीव गुप्ता, नवीन कुमार, अमित शर्मा, संजय नेगी, अनिल डोगरा, सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट किशोर अरोड़ा, हर्ष उनियाल, सोशल मीडिया जर्नलिस्ट राजेश बहुगुणा

देहरादन  :   उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना व विशिष्ठ अतिथि डॉ. देवेन्द्र भसीन, वक्तागण गिरीश चन्द्र गुरूरानी, निशिथ जोशी, रमेश भट्ट, ज्योत्सना व प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र डसीला, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, स्मारिका के संपादक शूरवीर भण्डारी ने संयुक्त रूप से स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने सभी पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। पत्रकारों ने स्वतंत्र आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस तरह आज हिन्दी में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया हो रहा है, उससे हिन्दी को अपने शुुद्धतम स्वरूप में बचाए रखना एक चुनौती है। उन्होंने आलोचना को सूचना के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सामूहिक बीमा योजना/गोल्डन कार्ड की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अगले हफ्ते बीमा संगठनों और पत्रकार संगठनों की बैठक बुलाई गई है। जिला/तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया गतिमान है, साथ ही मीडिया संस्थानों का मान्यता प्राप्त पत्रकारों का कोटा भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा सजग रहते है।
उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की नजूल भूमि को फ्री-होल्ड करने का प्रस्ताव शासन को भेज रखा है जिसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया नियमावली का ड्राफ्ट सुझाव के लिए सूचना विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपने सुझाव दे ताकि सोशल मीडिया नीति को अंतिम रूप दिया जा सके।
विशिष्ठ अतिथि डॉ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। आज जब सूचना का प्रवाह तेज़ है, तब पत्रकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। सच को बिना भय और पक्षपात के सामने लाना ही सच्ची पत्रकारिता है। हमें गर्व है कि हिन्दी पत्रकारिता ने हमेशा समाज की आवाज़ को मजबूती दी है।
वक्ता गिरीश चन्द्र गुरूरानी ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने हर दौर में अपनी प्रासंगिकता सिद्ध की है। चाहे वो आज़ादी की लड़ाई हो या आज का डिजिटल युग। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पत्रकारिता का उद्देश्य जनसेवा है, न कि सनसनी।
वक्ता निशिथ जोशी ने कहा कि आज की पत्रकारिता चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। तथ्यों की जांच और ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग ही इसकी पहचान है। हमें भाषा, भाव और भरोसे दृ इन तीनों का संतुलन बनाकर काम करना होगा।
वक्ता रमेश भट्ट ने कहा कि पत्रकार सिर्फ खबर नहीं देता, वह समाज को दिशा भी देता है। हिन्दी पत्रकारों को चाहिए कि वे अपनी भाषा की ताकत को पहचानें और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें।
वक्ता ज्योत्सना ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने ग्रामीण भारत और आम जनमानस की आवाज़ को मंच दिया है। आज आवश्यकता है कि हम तकनीक और संवेदनशीलता, दोनों का उपयोग करते हुए जनपक्षधर पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला व कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने किया।
इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, अभय सिंह कैन्तुरा, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पंकज भट्ट, संदीप बड़ोला, योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, मनबर सिंह रावत, अजय सिंह राणा, मीना नेगी आदि उपस्थित थे।

 

ये पत्रकार हुए सम्‍मानित

ओमप्रकाश आहूजा, आईपी उनियाल, उपेंद्र शर्मा, जय सिंह रावत, दिनेश शास्त्री, दर्शन सिंह रावत, नवीन थलेड़ी, दिनेश शक्ति त्रिखा, डॉ. वीडी शर्मा, भारती सकलानी, दीपक उपाध्याय, राकेश खंडूड़ी, विकास धूलिया, चंद्रशेखर बुड़ाकोटी, किरन शर्मा, संजय कोठियाल, प्रदीप गुलेरिया, संजय घिल्डियाल, अरविन्द शेखर, प्रवीन बहुगुणा, नवीन थलेड़ी, आशीष ध्यानी, तिलकराज, रवि बीएस नेगी, अरविन्द सिंह, अंकुर अग्रवाल, भूपेंद्र राणा, संजय किमोठी, प्रदीप फरस्वाण, इंद्रदेव रतूड़ी, गजेंद्र नेगी, गौरव मिश्रा, रामानुज, मनीष डंगवाल, अवधेश नौटियाल, धीरज सजवाण, अंकित शर्मा, धु्रव मिश्रा, सीनियर फोटो जर्नलिस्ट राजेश बड़थ्वाल, राजीव गुप्ता, नवीन कुमार, अमित शर्मा, संजय नेगी, अनिल डोगरा, सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट किशोर अरोड़ा, हर्ष उनियाल, सोशल मीडिया जर्नलिस्ट राजेश बहुगुणा

You Might Also Like

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

TAGGED: Consideration on providing health facilities to journalists on the lines of Golden Card: Banshidhar Tiwari Open in Google Tran
Web Editor May 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए बनाया जाएगा सेंटर : मुख्यमंत्री
Next Article लोक निर्माण विभाग को आढ़त बाजार चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,254)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,116)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,615)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,534)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,380)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?