By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य विभाग में फिर 51 चिकित्सकों के तबादले, डॉ. रश्मि पंत बनीं प्रभारी निदेशक एनएचएम
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > स्वास्थ्य विभाग में फिर 51 चिकित्सकों के तबादले, डॉ. रश्मि पंत बनीं प्रभारी निदेशक एनएचएम
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग में फिर 51 चिकित्सकों के तबादले, डॉ. रश्मि पंत बनीं प्रभारी निदेशक एनएचएम

Web Editor
Last updated: 2025/06/13 at 1:23 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

कार्यक्षमता, पारदर्शिता और जनहित को दी गई प्राथमिकता :- डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून :  उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग में दूसरे दिन 51 चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं। साथ ही डॉ. रश्मि पंत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह कार्यवाही उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत की गई है। स्थानांतरण की यह प्रक्रिया शासन स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की संस्तुति और विभागीय समीक्षा के आधार पर की गई, जिसमें समूह-क के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (पीएमएचएस संवर्ग) को शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया चिकित्सकों के स्थानांतरण में पारदर्शिता, सेवा संतुलन और राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता को ध्यान में रखा गया है। हमारा प्रयास है कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो, ताकि वहां की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानांतरण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मानव संसाधन प्रबंधन का रणनीतिक हिस्सा है। जो चिकित्सक लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे, उन्हें अब ऐसे क्षेत्रों में भेजा गया है जहां उनकी सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है। कुछ चिकित्सकों को उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप स्थानों पर नियुक्त किया गया है ताकि अधिकतम स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो सके।

तबादलों की सूची में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक व जनरल फिजिशियन शामिल हैं। कई चिकित्सकों ने स्वयं स्थानांतरण हेतु आवेदन किया था, जिन्हें उनकी प्राथमिकता के अनुसार स्थान आवंटित किया गया है। वहीं कुछ स्थानांतरण सेवा अवधि और विभागीय आवश्यकता के अनुसार सुनिश्चित किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा तबादलों की संपूर्ण सूची शीघ्र ही विभागीय पोर्टल पर सार्वजनिक की जाएगी, ताकि चिकित्सकों और संस्थानों को समय से तैनाती सुनिश्चित करने में सुविधा रहे और किसी भी भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: 51 doctors transferred again in the Health Department, Dr. Rashmi Pant becomes in-charge Director NHM
Web Editor June 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश के रिवर राफ्टिंग प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश
Next Article हरिद्वार के दो गांवों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगाें की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,279)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,141)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,636)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,560)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?