By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव : उत्‍तराखंड में अब 24 और 28 जुलाई को डाले जाएंगे वोट
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव : उत्‍तराखंड में अब 24 और 28 जुलाई को डाले जाएंगे वोट
उत्तराखंड

त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव : उत्‍तराखंड में अब 24 और 28 जुलाई को डाले जाएंगे वोट

Web Editor
Last updated: 2025/06/28 at 8:57 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

राज्‍य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम

2 जुलाई से पांच जुलाई तक भरे जा सकेंगेे नामांकन पत्र

31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे परिणाम

कुल 47 लाख 77 हजार से ज्‍यादा मतदाता करेंगे प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला

देहरादून :  उत्तराखंड में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्‍य निर्वाचन आयोग ने नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। शुक्रवार को नैनीताल हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटा दी थी। नए कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में मतदान दो चरणों में होगा। इसके तहत अब 24 और 28 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। पहले यह तिथि 10 और 15 जुलाई थी। वहीं नए कार्यक्रम के अनुसार मतों की गिनती 31 जुलाई को की जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि  हरिद्वार जिले को छोड़कर पूरे प्रदेश  में पंचायत चुनाव कराए जाने हैं।

Contents
राज्‍य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम2 जुलाई से पांच जुलाई तक भरे जा सकेंगेे नामांकन पत्र31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे परिणामकुल 47 लाख 77 हजार से ज्‍यादा मतदाता करेंगे प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला

कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया दो जुलाई से आरंभ हो जाएगी, जो पांच जुलाई तक चलेगी। सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच और 10 से 11 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण के लिए चुनाव चिहिन 14 जुलाई, जबकि दूसरे के लिए 18 जुलाई को आवंटन किया जाएगा।

उत्‍तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में इस बार कुल 4777072 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2019 की तुलना में यह 10.57 प्रतिशत अधिक है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य में हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों के 89 विकास खंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के 55587, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर निर्वाचन होना है। पंचायतों के कुल 66418 पदों पर निर्वाचन के लिए प्रदेश में 8276 मतदान केन्द्र और 10529 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में 47,77,072 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2310996, पुरूष मतदाताओं की संख्या 2465702 और अन्य मतदाताओं की संख्या 374 है। वर्ष 2019 (कुल मतदाता 4320279) की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 10.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

TAGGED: Three-tier Panchayat elections: Voting will now be held on 24th and 28th July in Uttarakhand
Web Editor June 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बना सुगम्य भारत ऐप अब नए रूप में
Next Article मुख्‍यमंत्री ने अपनी मां के साथ रोपा पौधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,107)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,994)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,499)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,375)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?