By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर जन सहयोग व जागरूकता भी जरूरी : सीएम
Share
Notification Show More
Latest News
जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर
उत्तराखंड
अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता
उत्तराखंड
अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत
उत्तराखंड
सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर जन सहयोग व जागरूकता भी जरूरी : सीएम
उत्तराखंड

जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर जन सहयोग व जागरूकता भी जरूरी : सीएम

Web Editor
Last updated: 2025/07/07 at 3:06 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

सीएम धामी देहरादून में विकसित उत्तराखण्ड@2047 ‘सामूहिक संवाद-पूर्व सैनिकों के साथ’ कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर हमारी सरकार के प्रयासों के साथ जन सहयोग एवं कानूनी रूप से शिकायत हेतु जन जागरूकता भी आवश्यक है| मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सख्त दंगा विरोधी कानून लागू करने के साथ, भूमि अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व यूसीसी जैसा साहसिक कदम उठाये लेकिन सरकार के इन साहसिक प्रयासों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनसहयोग की अपेक्षा है|

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित ” विकसित भारत @2047 सामूहिक संवाद- पूर्व सैनिकों के साथ” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया | कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सम्रग विकास के लिए उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से बातचीत की एवं उनके सुझाव लिये |

राष्ट्र-प्रहरी के साथ पर्यावरण प्रहरी भी बने भूतपूर्व सैनिक- मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग को हर डिवीज़न मे 1000 पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं | मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में ‘’एक पेड़ अपनी मां के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। आज के इस अवसर पर मैं, आप सभी से इस अभियान में भागेदारी निभाने का आह्वान करता हूं क्योंकि आप सभी राष्ट्र-प्रहरी होने के साथ – साथ हमारे पर्यावरण के भी रक्षक हैं। आप जहां भी पेड़ लगाएंगे उसके फलने फूलने की गारंटी भी सदा रहेगी, क्योंकि आप एक सैनिक होने के नाते हमेशा उसका ख्याल भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मे गत दो माह मे आने वाले पर्यटको की संख्या 38 लाख से अधिक हो गई हैं | प्रधानमंत्री जी के प्रयासों व सहयोग से राज्य मे शीतकालीन यात्रा एवं आदि कैलाश यात्रा को नई गति मिली है | राज्य मे बेरोजगारी दर 4.2 से कम हो गईं हैं जो राष्ट्रीय औसत से कम है| मानसरोवर यात्रा का समय 7 दिन कम हो चुका है |

सैनिको एवं उनके परिजनों के हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि सैनिको ने वीरता, शौर्य और समर्पण के साथ देश की रक्षा करते हुए अपने जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड बिताया है।सैनिको ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और कच्छ से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हर मोर्चे पर तिरंगे के गौरव और मान को बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है, क्योंकि हमारे प्रदेश का लगभग हर परिवार सेना से जुड़ा हुआ है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि हमारे वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी।

सैनिक परिवार से होने के कारण पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा – सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं, स्वयं भी एक फौजी का बेटा हूं ,मैनें पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा और समझा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हृदय में हमेशा शहीदों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनशीलता और समर्पण का भाव रहता है। इसलिए हमने ये प्रयास किया है कि यही भाव हमारी सरकार के काम में भी दिखे।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, ले ज ( से नि) ए के सिंह, मे ज( से नि) के एस राणा, क. बीरेंद्र सिंह राणा, ब्रि. नितेश बिष्ट व बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे |

You Might Also Like

जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर

अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता

अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क

TAGGED: Public cooperation and awareness is also necessary on forced conversion and demographic change: CM
Web Editor July 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttrakhand weather update ::::: टिहरी, उत्‍तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भूस्‍खलन की चेतावनी
Next Article अमरनाथ यात्रा : यात्रियों को दिए जा रहे रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर
उत्तराखंड August 11, 2026
अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता
उत्तराखंड August 11, 2026
अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत
उत्तराखंड August 11, 2026
सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड August 10, 2026

Recent Posts

  • जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर
  • अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता
  • अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत
  • सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
  • नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,903)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,755)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,235)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,136)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,954)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?