By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 17 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी, 27 देशो ने किया सम्‍मानित
Share
Notification Show More
Latest News
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > 17 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी, 27 देशो ने किया सम्‍मानित
देश-विदेश

17 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी, 27 देशो ने किया सम्‍मानित

Web Editor
Last updated: 2025/07/10 at 9:07 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
PM receives a rousing welcome along with standing ovation upon his arrival at the Joint Session of the Parliament of the Republic of Namibia at Windhoek, in Namibia on July 09, 2025.
SHARE

नई दिल्ली  (पीबी):   विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। पीएम अभी तक 17 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी ने यह उपलब्धि इस महीने के पहले सप्ताह में पांच देशों की यात्रा के दौरान घाना, त्रिनिदाद टोबैगो और नामीबिया की संसदों में दिए गए अपने भाषणों के साथ हासिल की। मोदी दुनिया में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके नेतृत्व की क्षमता का हर कोई कायल है। अभी पांच देशों की यात्रा के दौरान पीएम को चौथा नागरिक सम्मान दिया गया। इस तरह से प्रधानमंत्री मोदी को अब तक कुल 27 देश सम्मानित कर चुके हैं।

 

पहली बार भारतीय पीएम ने घाना की संसद को किया संबोधित

इससे पहले पांच देशों की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदार और टोबैगो की संसद को भी संबोधित किया। उन्होंने 3 जुलाई को घाना की संसद को संबोधित कर इतिहास रचा, ये पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना की संसद को संबोधित किया था।

 

 अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार किया संबोधित

नवंबर 2024 में पीएम मोदी ने गुयाना में भी तब इतिहास रचा, जब वो गुयाना की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी दो बार संबोधित कर चुके हैं। पहली बार 8 जून 2016 और फिर 23 जून 2023, यह संबोधन भारत-अमेरिका के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी की मिसाल हैं। प्रधानमंत्री मोदी जून 2019 में मालदीव, जुलाई 2018 में युगांडा और दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान की संसद को भी संबोधित कर चुके हैं। नवंबर 2015 में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक ब्रिटिश संसद में नए भारत की बुलंद आवाज को दुनिया के सामने रखा था  प्रधानमंत्री मोदी मंगोलिया, मॉरीशस और श्रीलंका की संसद को भी संबोधित कर चुके हैं।

 

2014 में ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम

विदेशी संसदों को संबोधित करने का उनका यह सफर 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ही शुरू हो गया था। 18 नवम्बर 2014 को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने और अगले ही दिन 19 नवम्बर 2014 को फिजी की संसद के विशेष सत्र को भी संबोधित किया। इसी साल अगस्त में उन्होंने नेपाल की संविधान सभा को संबोधित किया। 16 जून, 2014 को पीएम मोदी ने भूटान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। यह विदेश की किसी संसद में उनका पहला संबोधन था।

 

 नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न सिर्फ गर्मजोशी से स्वागत किया गया बल्कि उन्हें नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंसिएंट वेलविचिआ मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

 

 ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

इससे पहले ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस प्रदान किया गया। ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने लूला डि सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान सौंपा। पीएम मोदी को दिया गया यह सम्मान 57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने वाला रहा।

त्रिनिदाद–टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान  

पिछले दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद-टोबैगो में वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद-टोबैगो’ और घाना में वहां के राष्ट्रीय अवार्ड ‘द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना’ से सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम

नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 

पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत

बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 

TAGGED: PM Modi has addressed the parliaments of 17 countries and has been honoured by 27 countries
Web Editor July 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 14 जुलाई को धरती पर वापसी कर सकते हैं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला
Next Article पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ उत्‍तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन कालनेमि’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड November 21, 2026

Recent Posts

  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
  • रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,724)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,521)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,943)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,386)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,974)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?