By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अहमदाबाद विमान हादसा : प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड
उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > अहमदाबाद विमान हादसा : प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
देश-विदेश

अहमदाबाद विमान हादसा : प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Web Editor
Last updated: 2025/07/12 at 11:06 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (पीबी)  :  अहमदाबाद में पिछले माह 12 जून को हुए एअर इंडिया के विमान हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने ठीक एक माह बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण विमान के दोनों इंजनों में फ्यूल की सप्लाई बंद होना बताया गया है।  लंदन जाने वाला यह ड्रीमलाइनर विमान  उड़ान भरने के कुछ ही एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। सिर्फ एक व्‍यक्ति जीवन बचाने में सफल रहा। हादसे में ज़मीन पर मौजूद 19 अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के दोनों इंजन फ्यूल कटऑफ स्विच  ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ हो गए। इस कारण टेकऑफ के चंद सेकेंड बाद ही विमान के इंजन बंद हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इंजन में रीलाइट की प्रक्रिया शुरू हुई। इंजन-1 कुछ हद तक रिकवर करने लगा, लेकिन इंजन-2 पूरी तरह से स्पीड रिकवर नहीं कर पाया।

इसके अलावा, कॉकपिट में पायलटों के बीच संवाद के विश्लेषण से यह भी पता चला है कि फ्यूल कटऑफ किसी ने जानबूझकर नहीं किया था। रिपोर्ट के मुताबिक विमान के ऑटोमैटिक सिस्टम ने आपात परिस्थियों को देखते हुए स्वतः सहायता करने की कोशिश की, हालांकि, रैम एयर टर्बाइन और APU जैसी प्रणालियों को सक्रिय करने के बावजूद विमान क्रैश होने से नहीं बचाया जा सका। जांच में इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि विमान के रास्ते में कोई पक्षी था। इससे यह स्पष्ट होता है कि बर्ड हिट इस दुर्घटना का कारण नहीं था।

एएआईबी के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर ड्रोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर ली गई है और मलबा सुरक्षित जगह रखा गया है ताकि आगे की तकनीकी जांच की जा सके। हादसे की विस्तृत जांच, विश्लेषण और साक्ष्य संग्रह अभी भी जारी हैं। इसलिए अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

दूसरी ओर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि की रिपोर्ट प्रारंभिक है और इसके आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाले जा सकते क्योंकि पायलटों के बीच बातचीत बहुत संक्षिप्त थी। वह विमान हादसे की जाँच के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

 

You Might Also Like

अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास

जमानत पर छूटते ही रेप के आरोपी ने पीड़िता और अपने बीवी बच्चों समेत किए छह कत्ल 

केतन हत्याकांड में नया मोड़: सगाई के बाद प्रेमी से गुपचुप शादी का दावा

सिया को सोनम केस’ से मिली साजिश की पटकथा?

पति को बाथरूम में गाढ रोज नहाती रही पत्नी 

TAGGED: Ahmedabad plane crash: Shocking revelation in preliminary investigation report
Web Editor July 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसडीआरएफ के सतर्क जवानों ने गंगा के तेज बहाव की चपेट में आए तीन कांवडियों का बचाया
Next Article विकासनगर के गांव में घुसा 12 फीट लंबा कोबरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड July 24, 2026
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड July 24, 2026
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड July 24, 2026
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड July 23, 2026

Recent Posts

  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
  • बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
  • ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
  • गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
  • उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,400)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,258)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,756)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,709)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,503)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?