By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttarkashi disaster relief : हर्षिल क्षेत्र में बिजली, पानी और संचार जल्‍द बहाल करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज
उत्तराखंड
सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड
लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड
सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttarkashi disaster relief : हर्षिल क्षेत्र में बिजली, पानी और संचार जल्‍द बहाल करने के निर्देश
उत्तराखंड

Uttarkashi disaster relief : हर्षिल क्षेत्र में बिजली, पानी और संचार जल्‍द बहाल करने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2025/08/08 at 3:52 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

CM Dhami Reviews Uttarkashi Disaster Relief Efforts after Cloudburst

Uttarkashi disaster relief : उत्‍तरकाशी जिले में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी और निर्देशन में जुटे रहे सीएम धामी

देहरादून, 8 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर रात उत्तरकाशी में आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर जिले में जारी राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। हर्षिल-धराली में बादल फटने से हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत अभियानों की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत राहत सामग्री और बचाव दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन और भारी बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उनके लिए भोजन, पानी और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके अलावा, धराली-हर्षिल क्षेत्र में कनेक्टिविटी को दोबारा बहाल करने के लिए विसेट और जेनसेट जल्द से जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों और अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF-SDRF), पुलिस और ITBP सहित सभी एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए एक मजबूत कार्ययोजना बनाने को भी कहा, जिसमें पूर्वानुमान प्रणाली और संचार नेटवर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया ताकि राहत कार्यों में कोई देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से मातली और देहरादून लाए जा रहे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री लगातार स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने रोड कनेक्टिविटी, बिजली, पानी और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं को युद्धस्तर पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनजीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

 

 

You Might Also Like

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज

सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर

लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य

सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत

उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी

Web Editor August 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हर्षिल के ऊपरी क्षेत्र में बनी झील की निगरानी करेेगी केंद्र और राज्‍य की संयुक्‍त टीम
Next Article Uttarkashi disaster relief : ड्रोन की मदद से मलबे में जिंदगी क तलाश, धराली के आसपास किया गया सर्वे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज
उत्तराखंड July 17, 2026
सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड July 17, 2026
लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड July 16, 2026
सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
उत्तराखंड July 16, 2026

Recent Posts

  • पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज
  • सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
  • लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
  • सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
  • उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,318)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,178)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,667)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,627)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,431)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?