By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Dharali Uttarkashi Rakhi CM Dhami : धराली से बचकर निकली धनगौरी ने सीएम की कलाई पर दुपट्टे के टुकड़ेे से बांधी राखी
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Dharali Uttarkashi Rakhi CM Dhami : धराली से बचकर निकली धनगौरी ने सीएम की कलाई पर दुपट्टे के टुकड़ेे से बांधी राखी
उत्तराखंड

Dharali Uttarkashi Rakhi CM Dhami : धराली से बचकर निकली धनगौरी ने सीएम की कलाई पर दुपट्टे के टुकड़ेे से बांधी राखी

Web Editor
Last updated: 2025/08/08 at 3:18 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dharali Uttarkashi Rakhi CM Dhami : Gujarat Family Rescued in Dharali, Rakhi for CM Dhami

 

Dharali Uttarkashi Rakhi CM Dhami : धराली (उत्तरकाशी), 08 अगस्त 2025 : धराली में कुदरत की विनाशलीला को अपनी आंखों से देखने वाली गुजरात की धनगौरी बरौलिया और उनके परिवार को बचाव टीम ने वहां से सुरक्षित निकाला तो उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। रक्षा बंधन के इस अवसर पर वह इस कदर भावुक हो उठीं कि मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से मिलते ही उन्‍होंने अपने दुपट्टे का एक टुकड़ा फाडकर सीएम की कलाई पर बांध दिया। यह देख सीएम धामी भी भावुक हो गए।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के बीच वह परिवार सहित धराली में ही फंस गईं। मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार मलबा व तेज बहाव के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई थी। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किए गए। मुख्यमंत्री स्वयं तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमों के अथक प्रयासों से बरौलिया और उनके परिवार को सुरक्षित निकाला गया।

रक्षाबंधन से पहले दिन जब मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे, तब श्रीमती बरौलिया ने भावुक होकर अपने दुपट्टे का एक टुकड़ा फाड़कर उसे राखी के रूप में मुख्यमंत्री धामी को बांधा। यह दृश्य देख वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने भी इस भावनात्मक क्षण को विनम्रता से स्वीकार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। धराली जैसे दुर्गम क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं का यह दृश्य विपदा के बीच आशा, विश्वास और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बना।

You Might Also Like

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी

विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

TAGGED: A family from Gujarat, found a moment of hope amid the tragedy. A family member tied a piece of her dupatta as a rakhi on CM Pushkar Singh Dhami's wrist, rescued from the devastating floods in Dharali (Uttarkashi), thanking him and the rescue team.
Web Editor August 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarkashi disaster relief : ड्रोन की मदद से मलबे में जिंदगी क तलाश, धराली के आसपास किया गया सर्वे
Next Article NDMA Uttarakhand relief Doppler radar : हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और औली में लगेंगे डाप्‍लर रडार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड May 5, 2026
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड May 5, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड May 4, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,150)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,534)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,416)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,309)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?